Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रिजल्ट जानने को खूब हुआ मोबाइल इंटरनेट का प्रयोग, जानिए प्रति घंटे कितना डाटा हुआ खर्च

UP Election Result 2022 विधानसभा चुनाव के परिणाम जाने के लिए अधिकांश लोग इंटरनेट के माध्यम से न्यूज चैनल को देख रहे थे। जिससे बीएसएनएल का प्रत्येक घंटे छह सौ गीगाबाइट (जीबी) इंटरनेट खत्म हो रहा था। प्राइवेट कंपनियों का मिलाकर इससे कई गुना इंटरनेट डाटा प्रयोग हुआ है।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Fri, 11 Mar 2022 01:38 PM (IST)
Hero Image
परिणाम जाने को मोबाइल पर खूब देखे गए न्यूज चैनल

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Election Result 2022 : विधानसभा चुनाव के परिणाम जाने के लिए अधिकांश लोग इंटरनेट के माध्यम से न्यूज चैनल को देख रहे थे। जिससे, बीएसएनएल का प्रत्येक घंटे छह सौ गीगाबाइट (जीबी) इंटरनेट खत्म हो रहा था। सभी प्राइवेट कंपनियों का मिलाकर इससे कई गुना इंटरनेट डाटा प्रयोग हुआ है। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का गुरुवार को मतगणना हो रही थी। हर कोई चुनाव क्या नतीजा आने वाला है, जाने को हर कोई इच्छुक थे। मतगणना ड्यूटी गए कर्मचारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारी ड्यूटी पर आए हुए थे।

वह भी काम छोड़कर मोबाइल पर इंटरनेट के द्वारा समाचार चैनल पर मतगणना के समाचार सुन रहे थे। हर कोई उत्तर प्रदेश में सरकार किसकी बन रही है, किस सीट के कौन जीत रहे है, इसकी जानकारी करने में लगे हुए थे। अधिकारी टीबी पर समाचार दे रखे थे। मतगणना होने के कारण फरियादी भी नहीं पहुंच हुए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात कर्मचारी मोबाइल पर परिणाम जाने में जुट हुए थे। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय अधिकांश कर्मचारी की मतगणना ड्यूटी थी, शेष बचे कर्मचारी काम करने के बजाय मोबाइल पर लगे हुए थे। अन्य विभाग की यहीं हालत थी।

मोबाइल पर समाचार सुनने के कारण इंटरनेट की खपत बढ़ गयी थी। मुरादाबाद में बीएसएनएल का प्रत्येक एक घंटे पर पांच सौ जीबी खपत होती था। गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्रत्येक घंटे छह सौ जीबी इंटरनेट खर्च हो रहा था। प्राइवेट मोबाइल कंपनियों का यहां आफिस नहीं है, इसलिए उसके इंटरनेट की खपत की स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं चला।बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक बीके शर्मा ने बताया कि मोबाइल पर समाचार चैनल देखने के कारण सामान्य दिनों से अधिक इंटरनेट का प्रयोग किया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर