Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेन में खाएं अपने मनपसंद होटल का खाना

मुरादाबाद : यात्रियों को मनपसंद होटल से ताजा खाना या नाश्ता मंगाने की सुविधा रेलवे जल्द ही मुह

By JagranEdited By: Updated: Wed, 22 Aug 2018 02:37 PM (IST)
Hero Image
ट्रेन में खाएं अपने मनपसंद होटल का खाना

मुरादाबाद : यात्रियों को मनपसंद होटल से ताजा खाना या नाश्ता मंगाने की सुविधा रेलवे जल्द ही मुहैया कराने वाला है। इसके जरिये ट्रेनों के लेट होने पर भी यात्रियों को ताजा खाना मिल सकेगा। हालांकि इसके लिए यात्री को डिलीवरी चार्ज के रूप में 15 रुपये भी देने होंगे।

ई-भोजन की कीमत हाई-फाई होटल की तर्ज पर निर्धारित

वर्तमान में ई-भोजन मंगाने पर यात्रियों को रेलवे की ओर से निर्धारित खाने की कीमत ही देनी पड़ती है। कोई डिलीवरी चार्ज नहीं लिया जाता है। ई-भोजन की कीमत हाई-फाई होटल की तर्ज पर निर्धारित होती है। इसके बाद भी यात्री लगातार घटिया खाना मिलने की शिकायतें कर रहे हैं। इसे लेकर रेल प्रशासन गंभीर है। ट्रेनों में अब अवैध वेंडर के खाने पर रोक लग जाएगी। इसके लिए शिकागो टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड से रेलवे ने करार किया है।

नई व्यवस्था शुरू होने में अभी वक्त लगेगा

हालांकि नई व्यवस्था शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। इसके बाद यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन के अधिकृत रेस्टोरेंट या मनपसंद होटलों से खाना या नाश्ता आर्डर कर सकेंगे। यात्री जिस स्टेशन पर खाने की मांग करेंगे, वहां आइआरसीटीसी की खान-पान यूनिट की सूची रेलवे उपलब्ध कराएगा, जबकि उस स्टेशन के शहर में होटल की जानकारी यात्री को खुद ही करनी पड़ेगी। आर्डर देने के बाद संबंधित स्टेशन पर कर्मचारी खाना लेकर पहुंच जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने बताया कि रेलवे खान-पान व्यवस्था में सुधार के लिए प्रयासरत है।

इस व्यवस्था सेअब भोजन नहीं मिलेगा खराब

वर्तमान में ई-भोजन बुक कराने पर ट्रेन आने के निर्धारित समय से आधे घंटे पहले खाना पैक कर दिया जाता है। ट्रेन के लेट होने पर वही खाना यात्री को उपलब्ध कराया जाता है। इससे खाना खराब भी हो जाता है। नई व्यवस्था के तहत खाना आपूर्ति करने वाली एजेंसी को ट्रेन कितनी लेट चल रही है, उसकी जानकारी दी जाएगी और उसके आने से कुछ समय पहले ही खाना पैक किया जाएगा। इससे भोजन खराब होने का डर नहीं रहेगा। अधिक खाना मंगाने वाले यात्री होटल संचालक से खाने की कीमत कम करा सकते हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें