Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad Rain: अफसरों की लापरवाही से शहर में आफत बनी बरसात, जगह-जगह बसें व अन्य वाहन फंसे

Rain In Moradabad दो दिन की वर्षा से ही नाले उफना गए और पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सड़कें ही जलमग्न नहीं दिखाई दीं बल्कि कई कालोनियों के घरों में भी पानी घुस गया। आलम कुछ यूं था कि मकान के कमरों में कमर तक पानी ड्राइंग रूम माड्यूलर किचिन तक में पानी घुसने से खराब हो गए। सोफा और बिस्तर तक भीग गए।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Mon, 11 Sep 2023 12:56 PM (IST)
Hero Image
Moradabad Rain: बारिश के बाद पूरा मुरादाबाद हुआ पानी-पानी

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : शहर में पानी निकासी की सही व्यवस्था न होने का असर रविवार को एक बार फिर दिखाई दिया। पर्यावरणीय संतुलन बनाने के साथ ही जिस वर्षा से उमस भरे मौसम में राहत मिलनी थी, जिम्मेदारों की उदासीनता और ढुलमुल रवैये से वही बरसात आफत बन गई। शहर के बुनियादी काम में भी ढिलाई का खामियाजा शहरवासियों ने उठाया। 

दो दिन की वर्षा से ही नाले उफना गए और पूरा शहर पानी-पानी हो गया। सड़कें ही जलमग्न नहीं दिखाई दीं, बल्कि कई कालोनियों के घरों में भी पानी घुस गया। आलम कुछ यूं था कि मकान के कमरों में कमर तक पानी, ड्राइंग रूम, माड्यूलर किचिन तक में पानी घुसने से खराब हो गए। सोफा और बिस्तर तक भीग गए।

घर के बाहर कमर तक पानी से जान जोखिम में डालकर जो भी निकला वह बीच रास्ते में फंस गया। निचले इलाकों में तीन फीट तक पानी भर गया। सड़क और नाले जलभराव से बराबर हो गए। गड्ढों कार फंसी, बाइक सवार गिरे, नाले की दीवार ढही, पेड़ टूटकर गिरे। रसोई तक पानी घुस गया। इस वर्षा से लोगों का जन जीवन प्रभावित हो गया।

Read Also: डेंगू आशंकित छात्रा की मौत, सात और नए केस- प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

घर जाते वक्त रास्ते में कई फीट पानी देखकर वापस लौट गए। सीवर लाइन और ज्यादा दुखदायी बनी, जगह-जगह सीवर लाइन खोदाई के बाद समतलीकरण की मिट्टी धंस गई। भोला नाथ कालोनी फिर डूब गई। इस क्षेत्र में पांच फीट तक पानी भर गया।

नजीर की बस्ती, खुशहालपुर की बैंक कालोनी, दीनदयाल नगर, आशियाना, बुद्धि विहार फेस-वन और दो, इंद्रा कालोनी, पीतल बस्ती, सूर्य नगर, विकास नगर, रामलीला मैदान, बंगला गांव, नवाबपुरा समेत शहर जलमग्न हो गया है। वर्षा के चलते नगर निगम के इंतजाम धरे रह गए।

बैंक कालोनी में भी घुसा पानी

बैंक कालोनी में पानी घुस गया। यहां सारी गलियां दो फीट पानी से भर गईं। इस क्षेत्र में कांशीराम नगर से होकर लाइनपार को जाने वाला नाला जर्जर है। जिससे लोगों का यहां से गुजरना मुश्किल हो गया।

यहां भी जलभराव: तहसील स्कूल, अंडे बालान, गोविंद नगर, झब्बू का नाला, पुराना रोडवेज, पीतल बस्ती रोडवेज, लाइनपार का सूर्य नगर, विकास नगर, रामलीला मैदान, बुद्धि विहार फेस-वन, फेस द्वितीय, आशियाना, दीनदयाल नगर, अवंतिका, इंद्रा कालोनी, कटघर, पीतल बस्ती, सूरज नगर, चाऊ की बस्ती, हरथला, दौलतबाग, नवाबपुरा, बंगला गांव, गुलाबबाड़ी समेत शहर में कई जगह पानी भरा।

मुरादाबाद क्लब के पेड़ गिरा

मुरादाबाद क्लब के सामने स्टेट हाइवे अवरुद्ध हो गया। जिसे पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी। यहां पर जाम की स्थिति बन गई। लेकिन, पेड़ को हटाने के लिए न तो वन विभाग और न नगर निगम पहुंचा।

Read Also: मुरादाबाद में भारी बारिश, जलभराव के चलते नाले में बदली सड़कें, किसानों के घर में मातम

कांठ रोड स्थित आफीसर्स कालोनी में मूसलधार वर्षा से पानी भर गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आवासों में पानी भरने से अफसरों ने नगर निगम के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। सूचना पर निगम की टीम पहुंची और आवासों से वर्षा का पानी निकाला। आफिसर्स कालोनी का नाला चोक होने पर अफसरों के सरकारी आवासों में पानी भर गया था।

सूचना पर पहुंची निगम की टीम, खोले कई चोक नाले

अपेक्षा से अधिक वर्षा होने से जलभराव में शहर में नाले-नालियां चोक हो गए। नगर निगम की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) राहत के लिए पहुंची। लेकिन, चोक पुलिया व नाले का कचरा निकालने के बाद भी मूसलधार वर्षा में लोगों को राहत नहीं मिली। क्यूआरटी, सभी नौ जोन में नाला गैंग, आरएएस टीम सूचना पर मौके पर पहुंची।

आफिसर्स कालोनी, कांठ रोड, बंगला गांव, झब्बू का नाला, कमल टाकीज, रामगंगा विहार, आशियाना, अवंतिका, भोलानाथ कालोनी, रंगोली कालोनी, विकास नगर, पुराना रोडवेज, बुध बाजार, जेल के सामने जलभराव की सूचना पर सफाई कर्मचारियों की टीमें पहुंची।

कांठ रोड पर भ्रष्टाचार निवारण कार्यालय के पास नाले की दीवार गिरने पर निगम की टीम ने बुलडोजर से मलबा हटाया। गुरहट्टी के पास जिला सहकारी बैंक के सामने, भोलनाथ कालोनी, दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चोक पर पुलिया चोक होने पर निगम की टीम पहुंची। लेकिन, इसके बावजूद भी मूसलधार वर्षा में नगर निगम के इंतजाम कम पड़ गए और शहर पानी-पानी हो गया।

Read Also: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मुरादाबाद ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, प्रदेश में पहले नंबर पर

नगर आयुक्त संजय चौहान ने कंट्रोल रूम पर 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अगर रात में भी नाला या पुलिया चोक होने की सूचना मिलेगी तो टीम भेजी जाएगी।

भोलानाथ कालोनी में फिर भर गया पानी

डबल फाटक की भोलानाथ कालोनी में भी पानी घुस गया। यहां पांच फीट पानी भरने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। हर बार यहां प्रशासन को नाव लगानी पड़ती है तो नगर निगम जेनरेटर से पानी खींचता है। रविवार को प्रशासन और नगर निगम की ओर से अभी तक कोई राहत नहीं दी गई है।

इस क्षेत्र में नजीर की बस्ती भी डूब गई है। हरपाल नगर से रेल लाइन के बीच से होकर यहां नाला आता है। नजीर की बस्ती में यह नाला कच्चा है। सफाई भी नहीं होती। जिससे गंदा पानी घरों में घुस गया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें