Move to Jagran APP

मुरादाबाद में महिला की गला रेतकर नृशंस हत्या में देवरानी गिरफ्तारी, ब्यॉयफ्रेंड फरार; दबिश के लिए टीम गठित

Woman Murder In Kanth Moradabad महिला के पति राहुल ने किसी से रंजिश होने पर इनकार किया था। दबी जुबान में पुलिस को कुछ गांव वालों ने देवरानी और उसके प्रेमी के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस ने इस आधार पर देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। उसका प्रेमी अभी फरार है। लोगों ने हरिद्वार मार्ग जाम कर दिया पुलिस लोगों को समझाकर शांत किया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Tue, 15 Oct 2024 12:09 PM (IST)
Hero Image
एसएसपी सतपाल अंतिल मौके पर पहुंचे साथ में एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निंम्बाड़िया। जागरण।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांठ के दरियापुर में महिला की गला रेतकर हत्या के विरोध में स्वजन ने हरिद्वार मुरादाबाद मार्ग पर ग्राम सलेमपुर के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। विरोध कर रहे लोगों ने देवरानी के ब्वायफ्रेंड को गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस ने तत्काल देवरानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देवरानी ने पुलिस के सामने सच उगल दिया है। पुलिस ने आरोपित ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है। इधर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

आठ साल पहले की थी शादी

दरियापुर गांव में हरपाल सिंह का परिवार रहता है। इनके तीन बेटे राहुल, सौरभ और गौरव हैं। राहुल सबसे बड़ा बेटा है। आठ साल पहले राहुल की शादी सीमा से हुई थी। इनकी सात साल की बेटी रितिका, तीन साल की दूसरी बेटी चकोर और आठ माह का बेटा रुद्र हैं। सोमवार की सुबह हरपाल, राहुल, सौरव और गौरव खेत पर चले गए थे। बड़ी बेटी रितिका स्कूल चली गई थी। छोटी बेटी गांव में ही खेलने गई थी। रुद्र घर में ही फर्श पर खेल रहा था। घर में जेठानी सीमा और देवरानी सुधा थे। यह दोनों ही अपने-अपने कमरे में बताए गए।

लोगों ने लगाया जाम।

जेठानी ने देखा गला रेता हुआ

सोमवार की सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच सुधार जेठानी के कमरे की ओर गई तो जेठानी का गला रेता हुआ था। खून फर्श पर बिखरा था। भूसे भी शरीर पर चिपका था। यह देख उसकी चीख निकल गई। आठ माह का रुद्र भी बरामदे में खेल रहा था। इसके साथ ही वह वहीं बेहोश हो गई। चीख सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। वहीं सुधा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फौरन ही हरपाल, राहुल, सौरव और गौरव को हत्या की सूचना दी गई थी। रात होने के साथ ही देवरानी सुधा के ब्वॉयफ्रेंड द्वारा हत्या किए जाने की गांव में जानकारी हुई।

सीमा की फाइल फोटो।

देवरानी पर गांव के लोगों को था शक

देवरानी पर गांव के लोगों को शक हुआ। सुबह में हाईवे पर जाम लगाया गया तो पुलिस ने देवरानी सुधा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ में देवरानी ने सच उगल दिया। पुलिस ने ब्वॉयफ्रेंड काे गिरफ्तार करने के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी अपेक्षा निम्बाडिया ने बताया कि लोगों को समझाकर शांत किया गया है। ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने के लिए टीम गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

ये भी पढ़ेंः Weather Update: यूपी में सर्दी की दस्तक! रात के साथ दिन का तापमान गिरा, पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश के आसार

ये भी पढ़ेंः Vande Bharat के ब्रेकफास्ट में निकले कीड़े, मेरठ से लखनऊ जा रही थी ट्रेन, यात्री ने की IRCTC से शिकायत

बच्चों की निगाहें मां को तलाश रहीं थीं

स्कूल की छुट्टी के बाद रितिका घर पहुंची तो वह भी घर में भीड़ देखकर बदहवास हो गई। अपनी मां के शव को देखकर वह रोने लगी। बिलखकर पापा को चिपट गई। राहुल भी बेटी को सीने से लगाकर रोने लगा। बोला बेटी तुम्हारी मां नहीं रही। इन्हें देखकर महिलाएं भी रोने लगीं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।