Move to Jagran APP

मुजफ्फरनगर का अहिल्याबाई चौक बनेगा आदर्श

शहर के प्रमुख चौराहों चौक सजाने के लिए पालिका ने कसरत प्रारंभ कर दी है। आहिल्याबाई चौक को आदर्श चौराहा बनाने की तैयारी है। यहां चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को चेयरपर्सन ने चौक का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखी है। चौक को पूरी तरह से विदेशी पैटर्न पर तैयार कराया जा रहा है।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:22 AM (IST)
Hero Image
मुजफ्फरनगर का अहिल्याबाई चौक बनेगा आदर्श

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर के प्रमुख चौराहों, चौक सजाने के लिए पालिका ने कसरत प्रारंभ कर दी है। अहिल्याबाई चौक को आदर्श चौराहा बनाने की तैयारी है। यहां चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को चेयरपर्सन ने चौक का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति देखी है। चौक को पूरी तरह से विदेशी पैटर्न पर तैयार कराया जा रहा है।

अहिल्याबाई चौक इस बार शिवभक्तों को अनोखे अंदाज में स्वागत करेगा। विदेशी फाउंटेन और रंगीन रोशनी से चौक को सजाया जाएगा। हरियाली के साथ चौक के निकट नागरिकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी स्थापित की गई। इस चौक पर लगने वाले पौधों और फूल-पत्तियों में पानी देने के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं रहेगी, बल्कि पालिका की भूमिगत पाइप लाइन से इसका कनेक्शन जोड़ा गया है। जरुरत पड़ने पर इसी लाइन से पानी दिया जा सकेगा। फव्वारों को पालिका प्रशासन रिमोट से कंट्रोल करेगा। शनिवार को पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने चौक का निरीक्षण किया। ठेकेदार को दो दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि यह चौक आदर्श श्रेणी में शुमार होगा। इसके बाद शहर के सभी प्रमुख चौराहों को संवारने की योजना तैयार की गई है। कांवड़ यात्रा के बाद उनपर भी कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।