Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी ने दिया मायावती को तगड़ा झटका; मेरठ-सहारनपुर के पूर्व कोऑर्डिनेटर ने छोड़ी BSP

UP Political News बसपा के कद्दावर नेता माने जाने वाले जियाऊरहमान ने पार्टी को अलविदा कह दिया। वे बसपा में करीब 26 साल तक सक्रिय रहे। मंगलवार को उन्होंने पार्टी को अलविदा कहने की घोषणा करते हुए दिल्ली के लिए कूच किया। बताया कि वह रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं और रालोद की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Tue, 17 Oct 2023 10:34 AM (IST)
Hero Image
बसपा के मेरठ-सहारनपुर के पूर्व कोऑर्डिनेटर जियाउरहमान ने पार्टी छोड़ी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में 26 साल पुराना बसपा का एक बड़ा स्तंभ आज ढह गया। ढाई दशक से अधिक समय से पार्टी की सेवा कर रहे बसपा के पूर्व मेरठ-सहारनपुर कोऑर्डिनेटर जियाऊरहमान ने संगठन से अलविदा कह दिया। जियाउररहमान रालोद की सदस्यता ग्रहण करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए।

26 साल से बसपा में सक्रिय थे जियाऊरहमान

मुजफ्फरनगर में पुराने राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले जियाऊरहमान भट्टे वाले पिछले 26 साल से बसपा में सक्रिय थे। उनके पिता अजीजुर्रहान भट्टे वाले भी कांग्रेस पार्टी में काफी दिनों तक सक्रिय रहे। जियाऊरहमान ने राजनीति में कदम रखा तो उन्हें बहुजन की पैरोकार कहीं जाने वाली बसपा में काफी सम्मान मिला। करीब 26 साल तक पार्टी में रहे जियाऊरहमान मेरठ सहारनपुर जिलों के कोऑर्डिनेटर रहे। सहारनपुर मंडल अध्यक्ष भी रहे।

Read Also: भक्तों की आस्था पर लगेगा 'ग्रहण', इस बार शरदपूर्णिमा पर चंद्रमा की रोशनी में नहीं होंगे ठाकुरजी के दर्शन

जियाऊरहमान ने बसपा के टिकट पर मुजफ्फरनगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा। उनकी पत्नी को भी बसपा ने एक बार मैदान में उतारा था। वे पिछले कुछ माह से पार्टी में अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

Read Also: UP News: रात में लगाई लिपस्टिक पति को सुबह छूटी हुई मिली, काउंसलिंग तक पहुंचा केस; अब पति राजी तो पत्नी नाराज

एक पखवाड़ा पूर्व उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद से यह चर्चा आम हो गई थी कि जियाऊरहमान बसपा को अलविदा कह सकते हैं।