Move to Jagran APP

चाचा नेहरू की याद में अखबारी कागज से बनाया छायाचित्र

मुजफ्फरनगर जेएनएन। हर साल कुछ ऐसे दिन आते हैं जो बेहद खास होते हैं। इन्हीं में से एक ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 11:33 PM (IST)
चाचा नेहरू की याद में अखबारी कागज से बनाया छायाचित्र

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। हर साल कुछ ऐसे दिन आते हैं, जो बेहद खास होते हैं। इन्हीं में से एक है 14 नवंबर। यह दिन बच्चों के लिए विशेष होता है। इसी दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया जाता है। चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। इस दिन को खास बनाने के लिए बीए के छात्र तुषार ने अखबारी कागज से चाचा नेहरू का छायाचित्र बनाया है। इसे बनाने में मेधावी छात्र को तीन दिन लगे हैं।

शहर के लालबाग निवासी जीतेंद्र शर्मा के बेटे तुषार शर्मा को कलात्मक कार्य का जुनून है। जिन वस्तुओं को बेकार समझकर रद्दी में डाल दिया जाता है, उनसे यह मेधावी छात्र आकर्षक कलाकृति तैयार करता है। बाल दिवस को ध्यान में रखते हुए तुषार ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री और बच्चों से बेहद प्यार करने वाले पंड़ित जवाहर लाल नेहरू का छायाचित्र तैयार किया है। खास बात यह है कि यह छायाचित्र अखबारी कागज से तैयार की गई है। फेमीकाल और कागज के प्रयोग से ऐसा छायाचित्र बनाया गया है, जो बेहद आकर्षक है।

एसडी डिग्री कालेज के छात्र तुषार शर्मा बताते हैं कि बच्चे देश के पूर्व प्रधानमंत्री को प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इस दिन को खास बनाने के लिए तीन दिन से लगे हुए थे। हर रोज 10 घंटे से अधिक कार्य कर तीन दिन में छायाचित्र तैयार किया गया। इसमें लाइटिग की व्यवस्था भी गई है। रविवार को इस छात्रचित्र के माध्यम से चाचा नेहरू को याद किया जाएगा। उनके जीवन के बारे में दोस्तों को बताया जाएगा।

---

बनाई भव्य इमारत व महापुरुषों की कलाकृतियां

मेधावी छात्र ने पूर्व में अखबारी कागज समेत वेस्ट सामान से भगवार श्रीराम मंदिर, देश की शान लाल किला, इंडिया गेट, स्वर्ण मंदिर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरखा आदि कलाकृतियां बनाई हैं। अधिकारी और शिक्षक छात्र के कार्य की सराहना कर चुके हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.