Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीआरएम ने देखा स्टेशन का नक्शा, डबल ट्रैक जांचा

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन की नई बिल्डिग का नक्शा देखा और डबल ट्रैक की जांच-पड़ताल की। पूछताछ केंद्र के साथ टिकट खिड़की पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। करीब दस मिनट तक वह स्टेशन पर रुके।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 01 Jun 2019 09:56 PM (IST)
Hero Image
डीआरएम ने देखा स्टेशन का नक्शा, डबल ट्रैक जांचा

मुजफ्फरनगर:

डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन की नई बिल्डिग का नक्शा देखा और डबल ट्रैक की जांच-पड़ताल की। पूछताछ केंद्र के साथ टिकट खिड़की पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। करीब दस मिनट तक वह स्टेशन पर रुके। इस दौरान स्टेशन पर कर्मचारियों-अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। परिसर के साथ आसपास संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए।

मेरठ से मुजफ्फरनगर तक डबल ट्रैक हो गया है। जिस पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। शनिवार को शामली, टपरी क्षेत्र में निरीक्षण करने के बाद डीआरएम एससी जैन स्टेशन पर पहुंचे। वह यहां करीब चार बजे पहुंचे थे। डीआरएम ने सबसे पहले नई बिल्डिग के नक्शे के संबंध में जानकारी ली। नक्शा में देखा कि क्या-क्या बनाया जाएगा। केबिन के साथ मुख्य बिल्डिग किस तरह से रहेगी। नक्शा देखकर उन्होंने जल्द काम प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इसके बाद नए डबल ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार की पूछताछ की है। डबल ट्रैक पर 120 से 140प किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाई जा रही है। पीडब्ल्यूआई के चीफ इंजीनियर एमके यादव को ट्रैक की पेट्रोलिग बढ़ाने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी को परिसर, पूछताछ केंद्र के आसपास साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। डीआरएम ने करीब दस मिनट तक निरीक्षण किया। इसके बाद वह अपनी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि डीआरएम शामली से निरीक्षण के बाद आए थे। स्टेशन पर उनका दौरा संक्षिप्त रहा। नई बिल्डिग का नक्शा देखने के साथ जानकारी लेकर रवाना हो गए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप