Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Election Result 2024: हारने के बाद रोने लगे भाजपा प्रत्याशी, मात्र इतने वोटों का रहा अंतर; देखें वीडियो

muzaffarnagar lok sabha result- उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को जीत मिली है। इस दौरान एक मार्मिक वाकया देखने को मिला। हरेन्द्र मलिक से हार मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान मतगणना केंद्र पर भावुक हो उठे उनके साथ आए कार्यकर्ताओं के आंख में आंसू आ गए।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:26 PM (IST)
Hero Image
Election Result 2024: हारने के बाद रोने लगे भाजपा प्रत्याशी। जीत के बाद सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक। दाएं

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को जीत मिली है। इस दौरान एक मार्मिक वाकया देखने को मिला। हरेन्द्र मलिक से हार मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान मतगणना केंद्र पर भावुक हो उठे, उनके साथ आए कार्यकर्ताओं के आंख में आंसू आ गए। 

देखें वीडियो- 

दरअसल, संजीव बालियान को मात्र 45 वोटों से शिकस्त मिली है, जिसके चलते यह हालात बन गए। सरधना विधानसभा के मतों की अंतिम चरण की मतगणना पूरी होने बाद कुल वोटों की गिनती हुई। 

सपा प्रत्याशी हरेन्द्र मलिक को कुल 470721 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को 446049 वोट मिले। दोनों के बीच का अंतर 24672 वोटों का रहा। वहीं तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति रहे, उन्हें 143707 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Election Results 2024: यूपी की इन सीटों पर जीत रही कांग्रेस! राहुल गांधी के अलावा पार्टी के दावेदार भी दे रहे टक्कर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें