Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: यूपी की इस सीट रालोद के सिंबल से ही चुनाव लड़ेगा प्रत्याशी, सपा के लिए पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कही बड़ी बात

हैंडपंप सिंबल पर रालोद प्रत्याशी ही लड़ेगा लोकसभा चुनाव। गठबंधन में रालोद को सात सीटें मिली हैं। रालोद मुखिया पहले ही कह चुके हैं कि चारु चौधरी चुनाव नहीं लड़ेंगी। इस बार मुजफ्फरनगर की सीट पर रालोद का प्रत्याशी होगा। कौन होगा ये पार्टी नाम तय करेगी लेकिन सिंबल हैंडपंप ही होगा। सपा के साथ रालोद का गठबंधन इस बार के लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 29 Jan 2024 02:38 PM (IST)
Hero Image
पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा, रालोद के सिंबल पर लड़ेगा प्रत्याशी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। रालोद कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में लोकसभा चुनाव प्रभारी (हस्तिनापुर परिक्षेत्र) और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा, मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर रालोद के सिंबल हैंडपंप पर रालोद का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा।

सपा नेता हरेंद्र मलिक के चुनाव लड़ने संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा, उनके बारे में सपा जाने। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी या चारु चौधरी भी चुनाव लड़ सकते हैं। यदि वह चुनाव नहीं लड़े तो रालोद का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा।

गठबंधन में मिली हैं सात सीटें

गठबंधन में मिली सभी सात सीटों पर रालोद मजबूती से चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा, खतौली विधानसभा उपचुनाव की तर्ज पर चुनाव लड़ा जाएगा। सभी बिरादरियों को साथ लेकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा, भाजपा सरकार से किसान और मजदूर त्रस्त हो चुके हैं।

Read Also: Bareilly News: इश्क के जुनून में दोहरा हत्याकांड, टाइल मिस्त्री राशिद को दिल दे बैठी थी लड़की, मां-भाई ने किया विरोध तो की खाैफनाक हत्या

गन्ने का केवल 20 रुपये मूल्य बढ़ाया है। बिहार में हुई राजनीतिक उठा-पाठक पर उन्होंने कहा, पार्टी बदलना धर्म बदलने के समान है। नीतीश कुमार ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। उन्होंने विश्वास घात किया है। इस दौरान पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर सिंह बालियान, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, अजीत राठी आदि मौजूद रहे। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।