Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Khatauli By Election: हमारे आदमी कह रहे हैं...भाजपा को वोट नहीं देंगे, मुजफ्फरनगर में बोले नरेश टिकैत

Khatauli Assembly By Election 2022 भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत से पत्रकारों ने मुजफ्फरनगर में खतौली उपचुनाव को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मदन भैया के साथ उनके पहले से ही अच्छे संबंध हैं। हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते। सभी वोट देने वाले अपने आदमी हैं।

By Jagran NewsEdited By: Parveen VashishtaUpdated: Mon, 14 Nov 2022 09:44 PM (IST)
Hero Image
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि-‘हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते। जिसकी जहां मर्जी है वहां वोट दें, लेकिन इस बार भाजपा को वोट नहीं दी जाएगी। हमारे आदमी भी भाजपा को वोट देने से मना कर रहे हैं, क्योंकि इस सरकार ने उन्हें दुखी कर रखा है।’चौधरी नरेश टिकैत का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं। 

'हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते'

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत सोमवार दोपहर बाद कचहरी रोड पर चल रहे कार्यकर्ताओं के धरने पर पहुंचे। वहां से पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय गए। वापस लौटते समय जब पत्रकारों ने उनसे खतौली उपचुनाव को लेकर बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मदन भैया के साथ उनके पहले से ही अच्छे संबंध हैं। हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करते। सभी वोट देने वाले अपने आदमी हैं। जिसकी जहां मर्जी करे, वोट दे सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि हमारे आदमी भाजपा को वोट देने से मना कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: भाकियू नेता पर मुकदमे के विरोध में प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, जमकर हंगामा

- - - - - - 

विपक्षी गठबंधन को कई बार ध्वस्त कर चुकी है जनता: भूपेंद्र सिंह

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास रथ को रोकने के लिए विपक्ष ने तमाम गठबंधन किए परंतु जनता ने सबको ध्वस्त कर दिया। इससे पता चलता है कि जनता हमें और हमारे कार्यों को पसंद कर रही है। हमने संकल्प पत्र में किये हर वादे को पूरा किया। कहा कि भाजपा सेवा एवं रचनात्मक कार्यों से जानी जाती है। लोकसभा से पहले निकाय चुनाव सबसे बड़ा है। पार्टी इसमें सरकार के रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाएगी। पिछली बार पार्टी ने 14 नगर निगम में जीत हासिल की थी, इस बार सभी 17 निगमों व नगर पालिका और पंचायतों में जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को दिल्ली मार्ग स्थित एक सभागार में मंडलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें