Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime: बंदूक के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देकर आरोपित फरार

मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में महिला के साथ दो युवकों ने तमंचा व बंदूक के बल पर आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का जिक्र करने पर उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है। पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है

By Rohitash Verma Edited By: Abhishek Pandey Updated: Wed, 20 Mar 2024 11:21 AM (IST)
Hero Image
बंदूक के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

संवाद सूत्र, भोपा। क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ दो युवकों ने तमंचा व बंदूक के बल पर आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना का जिक्र करने पर उसे व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।

पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है तथा उसके पति भी बाहर मजदूरी करते हैं। बीते बुधवार को वह परिचित महिला के घर गई थी।

आरोप है कि तभी वहां पर अमित व ललित आएं जो प्लाट दिखाने को लेकर आए दिन फोन करके परेशान करते थे। परिचित महिला उन्हें बैठाकर अपनी दुकान पर चली गई तो आरोपितों ने तमंचा व बंदूक दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपित किसी से जिक्र करने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने डायल पुलिस 112 पर काल करके घटना बताई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अमित व ललित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला को डाक्टरी के लिए भेजा जा रहा है, जिसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।