Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोहड़ी पर खूब हुआ भंगड़ा, वितरित किया प्रसाद

नगर सहित देहात क्षेत्र में बुधवार को कई स्थानों पर लोहड़ी तथा मकर संक्रांति पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा हुआ। गांधी कालोनी तथा नई मंडी व अन्य स्थानों पर पंजाबी समाज के वरिष्ठ लोगों ने लोहड़ी प्रज्वलित कर रेवड़ी मूंगफली के प्रसाद का वितरण किया। पंजाबी समाज समिति के तत्वावधान में गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर के सामने लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज के लोगों ने भंगड़ा कर समां बांध दिया।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 13 Jan 2021 10:57 PM (IST)
Hero Image
लोहड़ी पर खूब हुआ भंगड़ा, वितरित किया प्रसाद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। नगर सहित देहात क्षेत्र में बुधवार को कई स्थानों पर लोहड़ी तथा मकर संक्रांति पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर ढोल की थाप पर जमकर भंगड़ा हुआ। गांधी कालोनी तथा नई मंडी व अन्य स्थानों पर पंजाबी समाज के वरिष्ठ लोगों ने लोहड़ी प्रज्वलित कर रेवड़ी, मूंगफली के प्रसाद का वितरण किया। पंजाबी समाज समिति के तत्वावधान में गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर के सामने लोहड़ी पर्व पर पंजाबी समाज के लोगों ने भंगड़ा कर समां बांध दिया।

मीरापुर क्षेत्र में भी लोहड़ी का पर्व बडी धूमधाम से मनाया गया। बीआइटी कालेज में लोहड़ी और मकर सक्रांति के पर्व को संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डा. विराज त्यागी, डा. पुष्पनील वर्मा, डा. शिवानी चौहान, दुष्यंत चौधरी, आदित्य शर्मा व डा. कावेंद्र कुमार ने पतंग उड़ाकर किया। डा. विराज त्यागी ने कहा कि त्योहार हमें आपस में मिलजुलकर रहना सिखाते हैं। इन सबसे समरसता आती है और एकता बनती हैं। शिखर शिक्षा सदन में लोहड़ी पर्व पंजाबी लोकगीत, भंगड़ा नृत्य, बोली, गिद्दा के साथ प्रस्तुति देकर मनाया गया। बच्चो को मूंगफली, रेवड़ी बांटी गई। प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत ने कहा कि ये त्योहार हमारी संस्कृति का अंग है। इस दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। लोहड़ी पर पिलाई गर्म चाय

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में कड़ाके की ठंड के बीच बाजार में आने-जाने वालों को गर्म चाय पिलाकर लोहड़ी मनाई गई। मुख्य बाजार में व्यापारी सरदार सुखपाल सिंह बेदी की ओर से चाय बनवाई गई और बाजार से गुजरने वाले लोगों को चाय पिलवाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बाजार के दुकानदार शामिल हुए। बेदी ने बताया कि लोहड़ी के साथ ही इस समय सर्दी बहुत ज्यादा है, इसलिए चाय की व्यवस्था की गई। इस दौरान सतविद्र सिंह बेदी, कमर आलम, अमन गोयल, बब्बर बेदी, विपिन कुमार, साबित व यासीन आदि मौजूद रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर