Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'लोकसभा चुनाव में हार जरूर मिली है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी', पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हार के बाद भी मतदाताओं का किया अभिनंदन

भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश से बहुत ही खराब फीडबैक मिला। चुनाम में हार के बावजूद भाजपा ने जनपद में मतदाता अभिनंदन की श्रृंखला शुरू की है। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार जरूरी मिली है लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। कार्यकर्ता के दुख-सुख में पहले की भांति साथ रहूंगा।

By Anand Prakash Edited By: Riya Pandey Updated: Sun, 07 Jul 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
भाजपा ने चुनाव में साथ देने को कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव में हार के बावजूद भाजपा ने जनपद में मतदाता अभिनंदन की श्रृंखला शुरू की है। इसी के चलते रविवार को आशीर्वाद बैंक्वेट हाल में मतदाता अभिनंदन समारोह हुआ।

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा, लोकसभा चुनाव में हार जरूरी मिली है, लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। कार्यकर्ता के दुख-सुख में पहले की भांति साथ रहूंगा। भाजपा प्रत्येक ब्लॉक में मतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित कर रही है।

सदर ब्लाक का समारोह जानसठ ओवरब्रिज के पास आशीर्वाद बैंकट हाल में रविवार देर शाम को आयोजित हुआ। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने अपने राजनीतिक करियर पर प्रकाश डाला। कहा, हरियाणा में वर्ष 1992 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा। पहले चुनाव में उनकी 100 से अधिक वोट निरस्त करा दी गई, जिसके चलते हार मिली।

'हार से नहीं हारी हिम्मत'

हार से हिम्मत नहीं हारी, बल्कि मजबूत होकर पांच साल बाद वापसी की और उनके पैनल ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। 10 साल सांसद रहने के साथ ही केंद्र में मंत्री रहा। 10 साल में अनेकों विकास कार्य कराए। लोकसभा का शायद ही कोई गांव ऐसा हो जहां, विकास कार्यों का पत्थर न लगा हो।

पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग, मेरठ-करनाल हाइवे समेत शहर के चारों ओर रिंग रोड बनवाई। भव्य रेलवे स्टेशन से लेकर रेलवे का दोहरीकरण कराया। किसान, व्यापारी, श्रमिक समेत सभी वर्गों के लिए काम किए।

चुनाव को कुछ लोगों ने गलत दिशा में मोड़ने का किया कार्य

उन्होंने कहा, चुनाव को कुछ लोगों ने गलत दिशा में मोड़ने का कार्य किया। इंटरनेट मीडिया पर विकास की बात कम और जातियों की बातें ज्यादा हुई। उन्होंने कहा, भाजपा कार्यकर्ता ने मेहनत से काम किया, जिसके चलते चार लाख से अधिक मत मिले हैं। जहां कमी रह गई हैं, उन्हें दूर कर जनताहित में कार्य करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ पहले की भांति खड़ा रहूंगा।

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, चुनाव में हार-जीत होती रहती है। कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत से काम किया। कार्यकर्ताओं संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, शिवराज त्यागी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, सुखदर्शन सिंह बेदी, श्रीमोहन तायल, संजय गर्ग, गौरव स्वरूप, अंजलि चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- UP Byelection 2024: यूपी में विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों की बड़ी परीक्षा, इन 10 सीटों पर होने जा रहा है चुनाव

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें