Move to Jagran APP

पूर्व सांसद सरोज दुबे का निधन

जागरण संवाददाता नोएडा पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पार्टी जनता दल के टिकट पर इलाहाबाद स

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 07:54 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 09:01 PM (IST)
पूर्व सांसद सरोज दुबे का निधन

जागरण संवाददाता, नोएडा:

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पार्टी जनता दल के टिकट पर इलाहाबाद सीट से सांसद रहीं सरोज दुबे का रविवार सुबह साढ़े आठ बजे निधन हो गया। 82 वर्षीय सरोज दुबे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहीं थीं। उन्होंने नोएडा के सेक्टर-15ए स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

पुत्र अनुराग दुबे ने बताया कि मां सरोज दुबे पिछले कई वर्षों से बीमार चल रही थी। कैंसर संबंधित बीमारी से ग्रस्त होने पर उनका इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक से सांस लेने में तकलीफ होने पर उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-94 के अंतिम निवास में किया गया। उनका जन्म पांच सितंबर 1938 को फैजाबाद वर्तमान के अयोध्या जिले में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पार्टी जनता दल के टिकट पर 1991 से 1996 तक इलाहाबाद से लोकसभा सांसद रहीं थीं। बाद में उन्होंने जनता दल से नाता तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) पार्टी का दामन थाम लिया, जिससे वह 1998 से 2004 तक बिहार से आरजेडी की तरफ से राज्यसभा सदस्य रहीं। उनके पति जस्टिस डॉ. जेएन दुबे पटना हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहने के साथ इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रह चुके हैं। सरोज दुबे अपने पीछे पति, पुत्र, पुत्री पुत्रवधू समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उधर प्रयागराज के नेताओं में सरोज दुबे के निधन पर शोक छाया हुआ है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.