Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नोएडा के बालिका गृह से किशोरी भागी, आराम करते रहे गार्ड; अब तलाश में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर 24 थाना क्षेत्र में स्थित साईं बालिका गृह से एक 15 वर्षीय किशोरी भाग गई। सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण किशोरी गृह परिसर से फरार हो गई। पुलिस ने किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित की है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। किशोरी को बृहस्पतिवार को सेक्टर 39 थाना पुलिस ने बालिका गृह लाया गया था।

By Munish Kumar Sharma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:25 AM (IST)
Hero Image
बालिका की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के साईं बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर एक 15 वर्षीय किशोरी भाग गई। किशोरी के नहीं मिलने पर स्टाफ ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। चर्चा है कि सुरक्षा व्यवस्था में लगे गार्ड आराम कर रहे थे। इसका बेजा फायदा उठाकर किशोरी भाग गई। पुलिस किशोरी को ढूंढने में जुटी है।

बालिक गृह में कार्डिनेटर शिवानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

साईं बालिक गृह में कार्डिनेटर शिवानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बालिका गृह में काफी लोग रह रहे हैं। इनमें से बिहार पूर्णिया की एक 15 साल की बालिका भी है। बिना किसी को बताए गृह परिसर से बालिका भाग गई।

शाम को सभी की जानकारी एकत्रित की गई तो पता चला कि 15 वर्षीय बालिका नहीं है। बालिका को परिसर के साथ-साथ आसपास भी तलाश किया लेकिन बालिका का कोई सुराग नहीं लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बालिका को खोजा, लेकिन बालिका नहीं मिली।

बृहस्पतिवार को आईं थी बालिका

स्टाफ के मुताबिक बालिका गृह में 15 वर्षीय बालिका को बृहस्पितवार को सेक्टर 39 थाना पुलिस ने भर्ती कराया था। एक दिन बालिका यहां पर रही। अगले दिन शाम को करीब सात बजे गृह परिसर से भाग गई।

शाम को चेकिंग के दौरान किशोरी के भागने का पता चला। थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें