Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Suicide Case: पति-पत्नी ने एक साथ उठाया खौफनाक कदम, सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह

Noida News यूपी के नोएडा में सुसाइड का एक मामला प्रकाश में आया है। दंपती ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानिए आखिर दोनों ने एक साथ मौत को क्यों गले लगाया है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 03 Jul 2024 06:16 PM (IST)
Hero Image
ग्रेटर नोएडा में एक दंपती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर कस्बे में रहने वाले पति-पत्नी ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में पीड़ित स्वजन ने दोनों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान सूरजपुर कस्बा निवासी 35 वर्षीय योगेंद्र कुमार व 33 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। योगेंद्र का दूध का कारोबार करता था।

यह भी पढ़ें- Dehradun के नामी बिल्डर ने की आत्‍महत्‍या, सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान... सुसाइड नोट ने खोला सच

वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक मतभेदों के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें