Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida News: लिफ्ट में करीब डेढ़ घंटे तक फंसे रहे बुजुर्ग महिला और बच्चा, अलार्म बजाने के बाद भी नहीं मिली मदद

लिफ्ट में लोगों के फंसने की घटनाएं अक्सर हमें देखने और पढ़ने को मिलती रही हैं। इसी बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसायटी के टावर चार में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला दो साल के बच्चे के साथ लिफ्ट में फंस गई। ये दोनों करीब डेढ़ घंटे तक फंस रहे। अलार्म बजाने के बाद भी उन्हें कोई मदद नहीं मिली।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 06 Jun 2024 03:55 PM (IST)
Hero Image
Noida News: लिफ्ट में करीब डेढ़ घंटे तक फंसी रही बुजुर्ग महिला और बच्चा। फाइल फोटो

अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित निराला एस्टेट सोसायटी के टावर चार में रहने वाली बुजुर्ग महिला और उनके साथ दो साल का बच्चा लिफ्ट में करीब डेढ़ घंटे फंस गए।

टावर चार में गुरुवार दोपहर लिफ्ट अटक गई। टावर चार के 17वें मंजिल पर रहने वाले अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उनकी 65 वर्षीय मां उनके दो साल के बच्चे के साथ लिफ्ट से ऊपर जा रही थी।

अचानक लाइट चली गई। लाइट जाने से लिफ्ट 12वें तल पर अटक गई। पावर जाने के बाद डीजी बैकअप शुरू हुआ,लेकिन लिफ्ट अटकी ही रही। लिफ्ट का दरवाजा खोलने का काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं खुला।

अलार्म बजाने के बाद भी कोई मदद को नहीं आया। लिफ्ट की एआरडी सिस्टम भी काम नहीं कर रहा है। अंकित ने बताया कि उनकी मां बहुत ज्यादा घबरा गई क्योंकि लिफ्ट में अंधेरा भी था और गर्मी से दोनों का बुरा हाल हो गया।

मेंटेनेंस टीम व एस्टेट मैनेजर मनमानी कर रहे हैं। निवासी मेंटेनेंस के पूरे पैसे दे रहे हैं। उसके बाद भी बिल्डर व रख रखाव टीम सुविधाओं के नाम पर लोगों को ठग रही है।

 यह भी पढ़ें: Noida News: घुसते ही दरवाजा हुआ बंद, लेकिन नहीं चली लिफ्ट; फिर महिला ने किया ये काम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर