Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; एक की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश मंडल और कोरी यादव बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

By Jagran NewsEdited By: Paras PandeyUpdated: Tue, 10 Oct 2023 05:07 AM (IST)
Hero Image
यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक सवार दो लोगों को कुचला

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरे का उपचार अस्पताल में चल रहा है। मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेश मंडल और कोरी यादव बाइक पर सवार होकर यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। जब वह जीरो प्वाइंट पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन में दोनों को कुचल दिया।

हादसे में सुरेश मंडल की मौत हो गई। कोरी यादव का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले में सुरेश के भाई ज्ञानचंद कुमार की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है जिससे कि कार की पहचान की जा सके।