Move to Jagran APP

खोदाई के दौरान निकला 20 किलो खजाना, लूटने के लिए मची भगदड़; देखें तस्वीरें

ग्रेटर नोएडा में दनकौर के राजपुर कलां गांव में खोदाई के दौरान मिले सफेद धातु के सिक्कों और गहनों की खबर से पुरातत्व विभाग की टीम हरकत में आ गई है। टीम ने ग्रामीणों से 44 सिक्के जब्त किए हैं जबकि चर्चा है कि मिट्टी के नीचे से करीब 18-20 किलो वजन के सिक्के और गहने मिले हैं। पुरातत्व विभाग सिक्कों की जांच कर रहा है।

By Kapil Kumar Edited By: Kapil Kumar Updated: Thu, 10 Oct 2024 11:20 AM (IST)
Hero Image
मिट्टी में खोदाई के दौरान खजाना निकला। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Greater Noida News मिट्टी में खोदाई के दौरान भारी मात्रा में सफेद धातु के सिक्के और गहने मिलने की सूचना पर बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम दनकौर के राजपुर कला गांव पहुंची।

विभाग की टीम ग्रामीणों से सफेद धातु के महज 44 सिक्के ही जब्त कर पाई, जबकि गांव में चर्चा थी कि मिट्टी के नीचे से करीब 18 से 20 किलो वजन के सिक्के व गहने मिले हैं। जब्त सिक्कों को पुरातत्व विभाग की टीम जब्त कर अपने साथ ले गई है।

(खोदाई के दौरान सफेद धातु के सिक्के मिले। जागरण फोटो)

दैनिक जागरण ने बुधवार के संस्करण में दनकौर के राजपुर में मिले सिक्के व जेवर, लूट के लिए मची होड़ खबर का प्रकाशन किया था। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। सिक्के मिलने की सूचना पर दनकौर कोतवाली पुलिस ने भी बुधवार को मौके पर पहुंच कर सिक्कों को जब्त करने में पुरातत्व विभाग की मदद की।

किस धातु के सिक्के, जांच कर रहा पुरातत्व विभाग 

(खोदाई के दौरान मिले सफेद धातु के सिक्के। जागरण फोटो)

पुरातत्व विभाग ने स्वर्णकार बुलाकर खोदाई में मिले सिक्कों की जांच कराई। स्वर्णकार ने दावा किया है कि मिले सिक्के चांदी के नहीं है। चर्चा है कि सिक्के कांसे के हैं। सिक्कों के साथ ही अन्य जेवरात मिले थे। ग्रामीणों ने उन्हें छिपा लिया है। ऐसे लोगों के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा मिला खजाना 

खेत में मिला खजाना क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। आसपास के गांवों से लोग राजपुर कलां गांव पहुंचे। लोगों में मिट्टी से निकले सिक्के व जेवरात को देखने के लिए खासा उत्साह दिखा।

(जेबीसी की खोदाई के दौरान मिले सिक्के। जागरण फोटो)

बता दें कि राजपुर कला गांव रविवार की रात ग्राम प्रधान केली उर्फ कैलाश के खेत में जेसीबी से खोदाई हो रही थी। एक ग्रामीण उनके खेत से मिट्ठी उठावाकर निर्माणाधीन मकान का भराव करा रहा था। मिट्टी ट्राली में भरकर लाई जा रही थी। सुबह होने पर ग्रामीणों को रास्ते में मिट्टी के साथ कुछ सिक्के बिखरे मिले थे।

(खजाना लूटने के लिए गांव में भगदड़ मच गई। जागरण फोटो)

वहीं, जैसे ही खोदाई के दौरान जमीन के अंदर सिक्के मिलने की खबर गांव में फैली तो लोगों का हुजूम लूटने के लिए उमड़ पड़ा।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के गांव में मिट्टी की खुदाई के दौरान निकला खजाना, लूट के लिए मची भगदड़

(एक किसान के खेत में खोदाई के दौरान मिले सिक्के। जागरण फोटो)

सूत्रों का दावा है कि मिट्टी के नीचे से करीब 18 से 20 किलो वजन के सिक्के व गहने मिले हैं। सिक्के किस काल का है, इसकी जांच होना अभी बाकी है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि किस काल के सिक्के हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Airport: टर्मिनल-1 के टूटे फोरकोर्ट का अभी तक नहीं हुआ पुनर्निर्माण, यात्रियों को हो रही परेशानी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें