Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

FB पर सीएम योगी के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 20 Feb 2020 02:02 PM (IST)
Hero Image
FB पर सीएम योगी के खिलाफ किया था आपत्तिजनक पोस्ट, नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, एएनआइ। दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath ) के खिलाफ फेसबुक (Facebook) पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। 

गिरफ्तार शख्स का नाम चांद कुरैशी है। चांद पर आरोप है कि उनसे फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिले के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित चांद कुरैशी को गिरफ्तार किया है। जेवर कस्बा इंचार्ज अशोक कुमार ने आरोपी की गिरफ्तार की पुष्टि की है। 

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के जेवर के रहने वाले चांद कुरैशी नामक एक व्यवसाई को गिरफ्तार किया है. चांद कुरैशी पर फेसबुक पर सीएम योगी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों चांद कुरैशी ने एक फेसबुक पोस्ट को अपने वॉल पर शेयर किया था, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बातें थीं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हुआ तो जिले के तमाम भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत पर इस पर एतराज जताया और कार्रवाई की मांग की थी। 

मामला सीएम से जुड़ा होने के चलते जिला पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए थे। पुलिस ने चांद को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। 

यह थी शिकायत

जेवर के भाजपा मंडल महामंत्री रोहित, मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस भारद्वाज की ओर से गौतमबुद्धनगर पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि जेवर के रहने वाले चांद कुरैशी नाम के शख्स ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा था कि चांद कुरैशी की इस टिप्पणी से समाज में भेदभाव पैदा हो सकता है।  अब चांद की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है।