Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

YEIDA Master Plan: यीडा के फेज-1 के मास्टर प्लान पर लगी मुहर, अब क्या है इंतजार? योजनाएं हैं बेहद खास

YEIDA UPDATE यमुना प्राधिकरण (यीडा) Yeida के मास्टर प्लान पर मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक की मुहर लग गई है। अब सिर्फ कैबिनेट की स्वीकृति का इंतजार है। क्योंकि कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के विकास का रास्ता साफ हो जाएगा। यीडा की योजनाओं में टप्पल मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क एवं राया हेरिटेज सिटी जैसी परियोजना अहम हैं।

By Arvind Mishra Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 18 Sep 2024 09:26 AM (IST)
Hero Image
ग्रेटर नोएडा में फेज दो के मास्टर प्लान पर आपत्तियां का निस्तारण हुआ। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Yeida यमुना प्राधिकरण (यीडा) के मास्टर प्लान Yeida Master Plan 2041 को प्रदेश कैबिनेट की जल्द स्वीकृति मिल सकती है। मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक ने मास्टर प्लान पर अपनी मुहर लगा दी है। मास्टर प्लान को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद नए सेक्टरों के विकास का रास्ता साफ हो जाएगा।

इसके साथ ही प्राधिकरण YEIDA ने फेज दो के मास्टर प्लान 2031 की आपत्तियों को दूर करते हुए इसे मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक को भेज दिया है। फेज दो में टप्पल मल्टी मॉडल लाजिस्टिक पार्क एवं राया हेरिटेज सिटी जैसी अहम परियोजना हैं।

YEIDA Yojana यमुना प्राधिकरण ने गौतमबुद्ध नगर व बुलंदशहर के अधिसूचित गांवों को शामिल करते हुए मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है। मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक ने प्राधिकरण क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व को लेकर मास्टर प्लान प्लान पर आपत्तियां लगाई थीं। औद्योगिक विकास प्राधिकरण होने का हवाला देते हुए आपत्तियों का निस्तारण किया था, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक ने मास्टर प्लान को स्वीकृति दे दी है। इसे अंतिम रूप से प्रदेश कैबिनेट की स्वीकृति मिलना बाकी है।

मास्टर प्लान 2041 में प्राधिकरण ने आवासीय, संस्थागत, औद्योगिक आदि सेक्टरों का नियोजन किया है। मास्टर प्लान 2041 में फेज एक का कुल क्षेत्रफल 759 वर्ग किमी है। इसमें आवासीय क्षेत्रफल 6394 हे, ग्रामीण आबादी क्षेत्रफल 1654हे. है।

कामर्शियल गतिविधि के लिए 1113 हे. व उद्योग के लिए 6381 हे. में नए सेक्टर नियोजित किए गए हैं। मल्टी परपज उपयोग के लिए 933 हे. में सेक्टर नियोजित किए गए है। हरित क्षेत्र का विशेष ध्यान रखा गया है। हरित क्षेत्र 3009 हे., रिक्रिएशनल 1409 हे. तालाब, पोखर आदि का क्षेत्रफल 340 हे. है। इसके अलावा संस्थागत 2069 हे. में सेक्टर विकसित होंगे।

फेज दो मास्टर प्लान की आपत्तियों का दिया जवाब

प्राधिकरण ने मथुरा, अलीगढ़ हाथरस, आगरा को शामिल करते हुए तैयार किए गए फेज दो के मास्टर प्लान 2031 को लेकर मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक की आपत्तियां का जवाब भेजा है। इसके बाद फेज दो के मास्टर प्लान को भी जल्द स्वीकृति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- YEIDA Plot Yojana: यीडा की 361 आवासीय भूखंड योजना पर आया अपडेट, ड्रॉ में इन लोगों का नाम आने की संभावना अधिक

फेज दो मास्टर प्लान में राया हेरिटेज सिटी व टप्पल मल्टी माडल लाजिस्टिक पार्क शामिल है। राया हेरिटेज सिटी के लिए बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे व उसके आस पास के क्षेत्र को मास्टर प्लान में शामिल करने के लिए इसे संशोधित किया गया है। मास्टर प्लान स्वीकृत होने के बाद राया हेरिटेज सिटी के लिए विकासकर्ता चयन की प्रक्रिया शुरू होगी।

यह भी पढ़ें- YEIDA Scheme: यीडा की बल्ले-बल्ले, करोड़ों में लगी जमीन की बोली; क्या हैं ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी के रेट?

फेज एक के मास्टर प्लान को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक की स्वीकृति मिल गई है। फेज दो के मास्टर प्लान पर लगाई गई आपत्तियों काे निस्तारित कर दिया गया है। मास्टर प्लान को प्रदेश सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद नए सेक्टरों के विकास का काम शुरू किया जाएगा। - डॉ. अरुणवीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना प्राधिकरण

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर