Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गैंगस्टर रवि काना की महिला मित्र को कोर्ट से जमानत, तीन माह पहले थाईलैंड के बैंकॉक से हुई थी गिरफ्तारी

स्क्रैप और सरिया माफिया रवि काना की महिला मित्र काजल झा को कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल गई। काजल भी रवि काना के साथ गैंगस्टर एक्ट में जेल बंद थी। अप्रैल 2024 को थाईलैंड के बैंकॉक में दोनों की गिरफ्तारी की गई। जिसके बाद उनको दिल्ली पुलिस के हवाले किया गया। बता दें अभी तक रवि की ढाई सौ करौड़ रुपये की संपत्ति कुर्क हो चुकी है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 20 Jul 2024 03:36 PM (IST)
Hero Image
Noida News: रवि काना की महिला मित्र को अदालत से जमानत। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना की महिला मित्र काजल झा शुक्रवार को जेल से जमानत पर रिहा हो गई। काजल झा को रवि काना के साथ 23 अप्रैल 2024 को थाईलैंड के बैंकॉक में गिरफ्तार किया गया था। स्क्रैप माफिया रवि काना अभी जेल में है।

बैंकॉक पुलिस ने दोनों को दिल्ली पुलिस के हवाले सौंपा

रवि की पत्नी मधु नागर को पहले ही जमानत मिल चुकी है। बीटा दो कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत रवि काना गिरोह के 16 सदस्यों पर मामला दर्ज किया था। जिनमें से छह को जमानत मिल चुकी है। रवि काना (Gangster Ravi Kana) और काजल झा को बैंकॉक पुलिस ने 25 अप्रैल 2024 को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस को सौंप दिया था।

27 अप्रैल को पुलिस ने रवि और काजल को अदालत में किया पेश

में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि जमानत याचिका स्वीकार होने के बाद शुक्रवार को उसे जेल से रिहा किया गया है।

काजल को गैंगस्टर एक्ट के मामले में 17 जुलाई को हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी। मामले में ढाई सौ करौड़ रुपये की संपत्ति हो चुकी है कुर्क : पुलिस ने रवि काना और उसके गिरोह में शामिल सदस्यों की अब तक तकरीबन ढाई सौ करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।

साथ ही दो सौ से अधिक स्क्रैप की ढुलाई में शामिल ट्रक, पैतृक संपत्ति, अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई संपत्ति शामिल है। करीब आठ साल पहले दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाली काजल झा रवि के पास नौकरी के लिए आई थी। जल्द ही वह रवि के कारोबार के खातों का काम संभालने लगी। बाद में उसकी बेहद करीबी हो गई और उसके धंधे में पार्टनर हो गई।

यह भी पढ़ें: VIDEO: स्कूल के क्लासरूम में महिला टीचर के सोने का वीडियो वायरल, हेडमास्टर ने दी ये सफाई

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर