Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Metro: ब्लू लाइन पर यात्रियों को हुई परेशानी, कुछ देर बाद हुआ समस्या का समाधान; पढ़ें पूरा अपडेट

Delhi Metro Blue Line Update मेट्रो में यात्रा करने वालों के लिए एक जरूरी खबर है। आज यानी बुधवार को मेट्रो (Delhi Metro) की ब्लू लाइन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर आज मेट्रो की सर्विस में देरी हो रही है इसे को लेकर DMRC ने एक्स पर एक पोस्ट भी की है। ब्लू लाइन को लेकर पूरा अपडेट पढ़िए।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 02 Oct 2024 05:08 PM (IST)
Hero Image
Delhi Metro Update: मेट्रो की ब्लू लाइन पर आज यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Metro मेट्रो के यात्रियों को बुधवार को ब्लू लाइन पर यात्रा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अब समस्या का समाधान हो गया और यात्रियों को समय पर ट्रेन मिल रही है। 

डीएमआरसी (DMRC) ने एक्स पर पोस्ट करके इस संबंध में जानकारी दी थी। द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के लिए जाने वाली मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही थी।

पटरी पर ड्रोन मिलने से मेट्रो सेवा बाधित

ब्लू लाइन कॉरिडोर पर उत्तम नगर ईस्ट और उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशनों के बीच पटरी पर ड्रोन मिलने से अपराह्न 02.50 बजे से 03.29 बजे तक ब्लू लाइन पर ट्रेन सेवा बाधित रही रोक दी गईं।

इससे द्वारका से वैशाली और इलेक्ट्रानिक सिटी के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पटरी पर ड्रोन दिखने के बाद मेट्रो की सेवा रोक दी गई।

इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों को दी गई है। ट्रैक से ड्रोन को हटाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उत्तम नगर पूर्व और उत्तम नगर पश्चिम के बीच ट्रेन सेवा रोकी गई। उत्तम नगर पूर्व और जनकपुरी पश्चिम और उत्तम नगर पश्चिम और द्वारका के बीच सिंगल लाइन पर ट्रेन सेवा उपलब्ध थी।

ड्रोन हटाने और सुरक्षाकर्मियों से अनुमति मिलने के बाद अपराह्न 3.29 बजे से द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रानिक सिटी/वैशाली तक मेट्रो सेवा सामान्य हो सकी। पटरी पर ड्रोन कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एक्स पर अपनी पोस्ट में यह भी जानकारी दी है कि अन्य लाइनों पर सर्विस सामान्य है।

बता दें कि इस दौरान यात्रियों को समस्या का सामना पड़ा। कुछ यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे, जबकि कुछ यात्री अन्य वाहन जैसे बस या कैब से अपने स्थान की ओर चले गए।  

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें