Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली की महिला का नोएडा में मिला शव, 11 लाख के लोन की चुका रही थी किस्त, लेकिन उसने नहीं लिया एक भी रुपया

दिल्ली की रहने वाली महिला पिंकी की हत्या उसके ही किसी करीबी ने की है। सूत्रों ने दावा किया है कि किसी अन्य व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 11 लाख रुपये का लोन करवा लिया था। लोन उस व्यक्ति ने हड़प गया जबकि किस्त पिंकी भर रही थी। इस बात को लेकर उसका अपने बच्चों से झगड़ा भी हुआ था।

By Praveen SinghEdited By: GeetarjunUpdated: Sun, 10 Sep 2023 08:02 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली की महिला का नोएडा में मिला शव, 11 लाख के लोन की चुका रही थी किस्त।

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली की रहने वाली महिला पिंकी की हत्या उसके ही किसी करीबी ने की है। सूत्रों ने दावा किया है कि किसी अन्य व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से 11 लाख रुपये का लोन करवा लिया था। लोन उस व्यक्ति ने हड़प गया, जबकि किस्त पिंकी भर रही थी।

इस बात को लेकर उसका अपने बच्चों से झगड़ा भी हुआ था। वहीं, जांच में पता चला है कि निजामुद्दीन में ही महिला का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। मोबाइल की अंतिम लोकेशन निजामुद्दीन में आई है। उसने तीन दिन में कई अलग-अलग नंबरों पर बात की थी। पुलिस उन नंबरों की डिटेल खंगाल रही है।

दिल्ली की महिला का ग्रेटर नोएडा में मिला था शव

बता दें कि दिल्ली के मदनगीर पुष्पा भवन गुरुद्वारा के समीप रहने वाली पिंकी का शव ग्रेटर नोएडा में मिला था। पिंकी रेलवे में क्लर्क थी और वर्तमान में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर तैनात थी। पिंकी शुक्रवार दोपहर से घर से गायब थी।

पति ने गायब होने की दर्ज कराई थी रिपोर्ट

शनिवार सुबह पिंकी के पति ने पत्नी के गायब होने के संबंध में दिल्ली के आंबेडकर नगर साउथ दिल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार शाम पिंकी का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में मिला।

ये भी पढ़ें- Noida News: दिल्ली की महिला का ग्रेटर नोएडा में कत्ल, मेट्रो स्टेशन के पास मिला शव; गले पर चाकू से किए कई वार

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

आरोपितों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के अलावा दिल्ली से ग्रेटर नोएडा तक के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस को कुछ संदिग्ध गाड़ियां उसमें दिखी हैं। दिल्ली पुलिस में दर्ज गुमशुदगी के केस को ही हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Noida: नर्स को साली बनाकर शख्स ने दिया धोखा, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहा ब्लैकमेल; कहा- मेरे भाई से शादी कर लो