Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gautam Buddha Nagar Result 2024: महेश शर्मा ने लगाई जीत की हैट्रिक, जीत के बाद बोले- कमल खिलने...

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा फिर जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रहे हैं। वह सपा के महेंद्र सिंह नागर को बड़े मतों के अंतराल से हराएंगे। महेश शर्मा ने 2014 2019 लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। अब वो फिर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस सीट पर महेश शर्मा सहित 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:43 PM (IST)
Hero Image
महेश शर्मा ने लगाई जीत की हैट्रिक, पांच लाख से ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी को हराया

डिजिटल डेस्क, नोएडा। गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के डॉ. महेश शर्मा फिर जीत की हैट्रिक लगा दी है। उन्होंने सपा के महेंद्र सिंह नागर को बड़े मतों के अंतराल से हराया है। महेश शर्मा ने 2014, 2019 लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी। उन्होंने 2024 के चुनावों में भी जीत हासिल कर ली है। इस सीट पर महेश शर्मा सहित 15 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे।

महेश शर्मा की टक्कर बसपा के राजेंद्र सोलंकी व सपा-कांग्रेस गठबंधन के डॉक्टर महेंद्र नागर के बीच थी। तीनों ही प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया था, लेकिन कोई भी मतों के आंकड़ों में महेश शर्मा के आसपास टिकता नजर नहीं आया।

डॉ. महेश शर्मा को 857829 इतने वोट मिले। सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को 298357 इतने वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी ने गठबंधन के प्रत्याशी को 559472 वोटों से हराया है। बसपा के राजेंद्र सिंह सोलंकी को 251615 इतने वोट मिले।

लगातार तीसरी जीत पर क्या बोले महेश शर्मा

लगातार तीसरी बार जीतने के बाद महेश शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह जीत गौतम बुद्ध नगर के मेरे प्रिय क्षेत्रवासियों की जीत है। अपना अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और प्रभावी नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से कमल खिलाने पर मैं प्रिय क्षेत्रवासियों और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं।

आप सभी से मिले अपार स्नेह, समर्थन और अपनेपन से अभिभूत हूं। हम सब मिलकर सशक्त और विकसित गौतमबुद्ध नगर का निर्माण करेंगे।