Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida News: चीन से अपना कारोबार समेटकर नोएडा पहुंची जर्मन कंपनी, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

कोविड के दौरान चीन से अपना कारोबार समेट कर भारत आई जर्मनी की कंपनी वॉन व्लैक्स आगरा के बाद अब यमुना प्राधिकरण क्षेत्र अपना उद्योग लगाने जा रही है। इसके लग जाने से 10 हजार लोगों को नौकरी मिल सकेगी। बता दें जर्मनी का यह यीडा क्षेत्र में पहला निवेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेक इन इंडिया अभियान को देखते हुए यह निवेश हुआ है।

By Arvind Mishra Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 04 Oct 2024 07:46 PM (IST)
Hero Image
Noida Authority: जर्मनी कंपनी तीन सौ करोड़ रुपये करेगी निवेश। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। कोविड के दौरान चीन से कारोबार समेट कर भारत पहुंची जर्मन कंपनी वान व्लैक्स आगरा के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में निर्माण इकाई स्थापित कर रही है। सेक्टर 21 में शुक्रवार को इसका शिलान्यास हुआ। कंपनी तीन सौ करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

फैक्ट्री में सालाना चालीस लाख फुटवियर का निर्माण होगा। दुनिया के अस्सी देशों को निर्यात के अलावा भारतीय बाजार में बेचा जाएगा। कंपनी की दो इकाई आगरा में हैं। इसमें सालाना 25 लाख फुटवेयर का निर्माण हो रहा है। जर्मनी का यह यीडा क्षेत्र में पहला निवेश है।

यीडा क्षेत्र में लगेगी फुटवियर सहायक उद्योग

वान व्लेक्स जर्मनी समूह के भारत में सीईओ आशीष जैन ने बताया कि जर्मन और भारतीय कंपनी के बीच प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अनुसंधान और विकास, विपणन और उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग होगा।

उन्होंने यीडा क्षेत्र में फुटवियर सहायक उद्योग भी स्थापित करने की घोषणा की। इसमें आउटसोल, इनसोल, इंटरलाइनिंग्स और अन्य गैर-चमड़ा कच्चे माल का उत्पादन भी किया जाएगा। 10,000 लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद चीन से भारत में आई सबसे बड़ी फुटवियर परियोजनाओं में है।

मेक इन इंडिया अभियान को देखते हुए निवेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश को व्यापार और उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेक इन इंडिया अभियान को देखते हुए यह निवेश किया गया है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्थापित इकाई से क्षेत्र में रोजगार सृजन होगा, क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

यीडा सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि यीडा क्षेत्र में फुटवियर उद्योग से विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। कंपनी के अध्यक्ष राजकुमार जैन और एमडी सुनील जैन ने कहा कि एनसीआर के साथ एयरपोर्ट व सड़क कनेक्टिविटी को देखते हुए यीडा क्षेत्र (YEIDA) को निवेश के लिए चुना गया है। कासा एवरज जर्मनी और आयाट्रिक समूह इंडिया के साथ वान वेल्क्स समूह की आगरा में दो इकाई पहले से हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें