Move to Jagran APP

खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा के लोगों को मिलेगी ये बड़ी सौगात, 10 रूटों पर आसान होगा सफर

Greater Noida Authority ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी है! शहर में जल्द ही 10 रूटों पर 150 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। इससे शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा मजबूत होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। बसों का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा और इनमें एसी की सुविधा भी होगी। आगे विस्तार से पढ़िए पूरी खबर।

By Arpit Tripathi Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 15 Oct 2024 11:21 PM (IST)
Hero Image
Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में 10 रूटों पर 150 ई-बसों का संचालन शुरू होगा। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Greater Noida Authority उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब शहर के लोगों को ई-बस सेवा की सुविधा मिलने वाली है। ग्रेटर में नोएडा में जल्द ही 150 ई-बसों का संचालन किया जाएगा।

10 रूटों से पर होगा संचालन 

शहर की सार्वजनिक परिवहन सेवा को मजबूत करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) जल्द ही 10 रूट पर 150 ई-बसों का संचालन कराएगा। इसके लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल तैयार हो गया है। शहर के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही ई-बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 

जल्द तैयार किया जाएगा प्रारूप

विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर जो बदलाव होने हैं, उन पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही प्रारूप तैयार कर दिया जाएगा। इन 10 रूट से सभी आवासीय सेक्टर, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, नोएडा के मेट्रो स्टेशन व आसपास के कस्बे दादरी, सूरजपुर और दनकौर जुड़ जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा की स्थापना के 33 वर्ष बाद भी आंतरिक परिवहन व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। सिटी बस सेवा के लिए प्रयास तो कई बार किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। निवासियों ने कई बार इसकी मांग की। अब जाकर शहर के लोगों को इसकी आस जगी है। अगर जल्द ही ई-बसों की सेवा शुरू हो जाएगी तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

शासन के दिशा निर्देश पर होगा संचालन

शासन के दिशा निर्देश पर जिले के तीनों प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण संयुक्त रूप से मिलकर पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बसों का संचालन करेंगे। बसों के संचालन में आने वाले खर्च व कमाई में अंतर होने पर उसकी भरपाई प्राधिकरणों द्वारा की जाएगी।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में 150 से अधिक बसें चलाने की तैयारी है। प्राधिकरण ने सामाजिक संगठनों के सुझाव व खुद के सर्वेक्षण के आधार पर 10 रूट प्रस्तावित किए हैं।

ये हैं प्रस्तावित रूट-

ग्रेटर नोएडा के सभी आवासीय सेक्टर।

सिटी पार्क से कस्बा दनकौर।

कासना बस डिपो से बाटेनिकल गार्डन नोएडा वाया सूरजपुर।

सिटी पार्क से बाटेनिकल गार्डन वाया नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे।

सिटी पार्क से दादरी वाया कस्बा सूरजपुर।

ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क से विजय नगर रेलवे स्टेशन गाजियाबाद।

ईकोटेक-3 से सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन नोएडा वाया चार मूर्ति गोलचक्कर

चारमूर्ति ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सिटी पार्क ग्रेटर नोएडा वाया 130 मीटर रोड।

सेक्टर-10 ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सेक्टर-62 नोएडा।

तिगरी गोलचक्कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सेक्टर- 76 मेट्रो स्टेशन नोएडा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें