Move to Jagran APP

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों के लिए गुड न्यूज, सड़कों से जाम की समस्या होगी खत्म; अथॉरिटी ने बढ़ाया कदम

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया है और उन स्थानों पर बाटलनेक दूर करने के लिए सड़कें चौड़ी की जाएंगी। इससे राहगीरों के ईंधन के साथ-साथ समय की बचत होगी। वायु प्रदूषण भी कम होगा।

By Arpit Tripathi Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Wed, 09 Oct 2024 03:41 PM (IST)
Hero Image
जाम खत्म करने के लिए अधिकारियों ने काम शुरू किया।

अर्पित त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। जाम से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया है। उन स्थानों पर बाटलनेक दूर करने के लिए सड़कें चौड़ी की जाएंगी। रोड इंजीनियरिंग सही की जाएगी।

इससे राहगीरों के ईंधन व समय की बचत होगी। वायु प्रदूषण भी कम होगा। दैनिक जागरण जाम वाले स्थानों को लेकर समाचारीय अभियान चला रहा था। इससे अधिकारियों ने काम शुरू किया है। लोगों ने दैनिक जागरण को धन्यवाद कहा है।

खत्म होगा बाटलनेक

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बाटलनेक, सड़क का कम चौड़ा होना और गोलचक्कर की चौड़ाई अधिक होना है। रोड इंजीनियरिंग में खामी है। इससे कई प्रमुख सड़कों पर जाम लगता है। सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई और इसके समाधान के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

चार मूर्ति गोलचक्कर (गौड़ चौक) अंडरपास का निर्माण जल्द शुरू कराने को कहा है। ये अंडरपास 60 मीटर रोड के समानांतर बनेगा। यहां से सर्विस लाइनों को शिफ्ट करने का कार्य जारी है। पेड़ों को शिफ्ट करने के लिए हाल ही में वन विभाग से अनुमति भी मिल गई है।

इटैड़ा गोलचक्कर के पास चौड़ी होंगी सड़कें

इसी तरह इटैड़ा गोलचक्कर पर यूटर्न का निर्माण और सड़क को चौड़ा करने का कार्य जल्द पूरा करने को कहा है। यूटर्न और रोड के चौड़ीकरण हो जाने से ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगी। गौड़ सिटी वन व टू के बीच की रोड पर सब्जी मंडी के पास लगने वाले ट्रैफिक जाम को हल करने के लिए वर्क सर्किल एक की टीम सर्वे कर रही है। 130 मीटर रोड पर चौड़ीकरण का कार्य भी तेजी से कराने को कहा है।

एक्सपो मार्ट के पीछे नासा पार्किंग से लेकर शारदा विश्वविद्यालय गोलचक्कर तक रोड को भी चौड़ा किया जाएगा। एक्सपो मार्ट में आयोजनों के दौरान ट्रैफिक जाम की समस्या होने लगती है। कासना बस डिपो के पास रोड यूटर्न का निर्माण भी शुरू हो गया। सीईओ ने ट्रैफिक की समस्या वाले अन्य जगहों का अध्ययन कर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।

क्या बोले लोग?

शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम से माल की ढुलाई में देरी होती है। स्टाफ भी कई बार समय पर नहीं पहुंच पाता। दैनिक जागरण का आभार जिसने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। - नवनीत गुप्ता, व्यापारी, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुबह शाम घंटों जाम लग जाता है। व्यापारी, उद्यमी, आफिस जाने वाले लोग सभी को दिक्कत होती है। दैनिक जागरण ने आमजन की इस समस्या को प्रमुखता जिसका असर दिखने को मिला और प्राधिकरण ने इस पर काम शुरू किया। - सचिन, व्यापारी, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में पिछले चार पांच वर्ष से जाम की समस्या काफी बढ़ गई है। सुबह शाम सबसे अधिक परेशानी होती है। दैनिक जारण ने लोगों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया, जिसका नतीजा रहा कि प्राधिकरण ने अब काम शुरू कर दिया है। - अंकुर गोयल, ग्रेटर नोएडा

प्रमुख सड़कों के साथ ही बाजार की सड़कों पर भी जाम रहता है। दैनिक जागरण का आभार कि आमजन की समस्या को प्रमुखता से उठाया और उसे निस्तारित कराया। - गौरव बंसल, ग्रेटर नोएडा

नोएडा के एंट्री प्वाइंट सेक्टर 14ए के पास ही जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। पिछले कई वर्षों से ये समस्या बनी हुई है। दैनिक जागरण का बहुत आभार जिसने आमजन की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया और नोएडा प्राधिकरण ने इस पर कार्रवाई शुरू की। - प्रकाश झा, नोएडा

सेक्टर 62 में काफी संख्या में ऑफिस हैं। यहां सुबह शाम जाम की समस्या रहती है। सुबह आफिस और शाम को घर पहुंचने में लोगों को देरी होती है। दैनिक जागरण के अभियान पर नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लेकर समस्या से निजात दिलाने का काम शुरू किया है, जिससे काफी खुशी हूं। - नेहा कौशिक, नोएडा

नोएडा फेज दो की तरफ एनएसईजेड के पास सड़क कम चौड़ी होने से जाम की समस्या रहती है। हाजारों लोग यहां काम के लिए आते हैं। दैनिक जागरण के अभियान का ही असर है कि प्राधिकरण ने इस पुरानी समस्या को दुरुस्त करने की पहल शुरू की है। - राजेश रंजन, नोएडा

दैनिक जागरण ने शहरवासियों की सबसे बड़ी समस्या को प्रमुखता से उठाया और उसस निजात दिलाने की दिशा तक पहुंचा। नोएडा प्राधिकरण ने संज्ञान लिया और काम शुरू किया। दैनिक जागरण की इस पहल से शहरवासी काफी खुश हैं। - राजीव गर्ग, नोएडा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें