Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida House Collapses: बारिश के कारण गिरा मकान, एक ही परिवार के सात लोग दबे

House collapses in Greater Noida ग्रेटर नोएडा के छौलस गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान गिर गया जिसके नीचे एक ही परिवार के सात लोग दब गए। ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला लेकिन चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

By Ajab Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 07 Sep 2024 11:02 AM (IST)
Hero Image
Greater Noida: छौलस गांव में मकान ढहा, परिवार के सात लोग घायल। फोटो जागरण

 जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। Greater Noida House collapses: जारचा कोतवाली क्षेत्र के छौलस गांव में वर्षा के चलते एक मकान गिर गया। जिस समय मकान गिरा परिवार के सात लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने परिवार के सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसें में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जारचा गांव में मजदूरी करता है पीड़ित

ग्रामीणों के मुताबिक जारचा गांव में शैफाली अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शनिवार सुबह तेज वर्षा के चलते वैशाली का गाटर पत्थर का मकान गिर गया।

दादरी के एक अस्पताल में चल रहा सबका इलाज

हादसें में शैफाली, उसकी पत्नी, बुआ शकीला और शैफाली के चार बेटे दब गए। हादसें में शैफाली, उसकी बुआ शकीला और दो बेटे शान और आलीशान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार दादरी के एक अस्पताल में चल रहा है।