Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida News: आईएससी बोर्ड का केमिस्ट्री का पेपर लीक, अब 21 मार्च को होगी परीक्षा

आईएससी बोर्ड के 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की सूचना के चलते इसे रद्द कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ और जीजस मैरी स्कूल में पहुंचे छात्रों को सूचना दी गई कि अब केमिस्ट्री का पेपर 21 मार्च को होगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से होनी थी। दोनों स्कूल में लगभग दो सौ छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंच गए थे।

By Jagran News Edited By: Sonu SumanUpdated: Mon, 26 Feb 2024 02:31 PM (IST)
Hero Image
आईएससी बोर्ड का केमिस्ट्री का पेपर लीक, अब 21 मार्च को होगी परीक्षा।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। आईएससी बोर्ड के 12वीं केमिस्ट्री का पेपर लीक होने की सूचना के चलते इसे रद्द कर दिया गया। ग्रेटर नोएडा के सेंट जोसेफ और जीजस मैरी स्कूल में पहुंचे छात्रों को सूचना दी गई कि अब केमिस्ट्री का पेपर 21 मार्च को होगा। परीक्षा दोपहर दो बजे से होनी थी। दोनों स्कूल में लगभग दो सौ छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंच गए थे। 

स्कूल के प्रधानाचार्य एल्विन पिंटू ने बताया कि परीक्षा अब 21 मार्च को होगी। उन्हें बोर्ड से सूचना मिली थी कि यह परीक्षा आज नहीं होगी। दोपहर करीब 12 बजे उन्हें इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने के बाद छात्रों से संपर्क किया गया और उन्हें परीक्षा नहीं होने की जानकारी दी गई।

ये भी पढे़ंः सुप्रीम कोर्ट से सीएम केजरीवाल को बड़ी राहत, मानहानि मामले में सुनवाई फिलहाल रहेगी स्थगित

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें