Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida News: ग्रेटर नोएडा मे मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र की है। जहां 16 वर्षीय मूक बधिर किशोरी से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है।

By Nidhi VinodiyaEdited By: Updated: Fri, 28 Oct 2022 01:12 PM (IST)
Hero Image
ग्रेटर नोएडा मे मूक बधिर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता । ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) से दुष्कर्म की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यह घटना ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली (Kasna Police Station) क्षेत्र की है। जहां 16 वर्षीय मूक बधिर किशोरी से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया है। दरअसल यह घटना 21 अक्टूबर को हुई थी। घटना के बाद मामले में पांच दिन तक पंचायत चली। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस (Noida Police) से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार (FIR against Accused Landlord) कर लिया है।

बता दें घटना के बाद से आरोपित फरार हो गया था 

बता दें कि आरोपित मकान मालिक कासना क्षेत्र का रहने वाला है। पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कासना कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि कासना क्षेत्र स्थित मकान में किराए पर रहने वाले किशोरी से मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह फरार हो गया। 21 अक्टूबर को हुई घटना के बाद आरोपित के स्वजन व पीड़ित पक्ष के बीच पंचायत चली। पांच दिन बाद मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया।

आरोपित पेशे से बिजनेसमैन है

बता दें कि आरोपित मकान मालिक तीन बच्चों का पिता है। पेशे से वह बिजनेस मैन है। कासना क्षेत्र में ही उसकी मोटर पार्ट्स की दुकान है। एसीपी बृजनंदन राय ने बताया कि पीड़िता 2018 में ग्रेटर नोएडा आई थी। उसका परिवार भी उसके साथ में ही रहते है। पीड़िता के स्वजन निर्माणाधीन साइट पर नौकरी करते हैं। 

यह भी पढ़ें - Noida Air Pollution: दीपावली के बाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा, जल्द होगी बारिश

यह भी पढ़ें - Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में घुसकर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट, आरोपित गिरफ्तार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें