Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नोएडा आते ही CM योगी ने दिया तोहफा, 30 साल का इंतजार होगा खत्म; दादरी से पिलखुवा तक बनेगा 30 किमी लंबा मार्ग

तीस साल के लंबे इंतजार के बाद दादरी तहसील के साठा चौरासी गांवों के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर और हापुड़ को जोड़ने वाले दादरी से पिलखुआ तक तीस किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस सड़क के बनने से साठ गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा।

By Arvind Mishra Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 12 Sep 2024 09:35 PM (IST)
Hero Image
गौतमबुद्धनगर और हापुड़ को जोड़ने वाला दादरी से पिलखुआ तक तीस किमी लंबा मार्ग लगभग वर्षों से जर्जर है।

संवाद सूत्र, नोएडा। दादरी तहसील क्षेत्र के साठा चौरासी का संपर्क मार्ग पिछले तीस सालों से जर्जर अवस्था में है। इस मार्ग से गुजरने वाले साठ चौरासी के गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामाजिक संगठन सड़क निर्माण के लिए कई बार मांग कर चुके हैं।

भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने सड़क निर्माण पर सहमति दे दी है। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। गौतमबुद्धनगर और हापुड़ (साठा चौरासी) को जोड़ने वाला दादरी से पिलखुआ तक तीस किमी लंबा मार्ग लगभग वर्षों से जर्जर है। इस मार्ग से रोजाना लगभग साठ गांवों के किसानों और व्यापारी व आम जनता का अवागमन रहता है।

सतेंद्र सिसोदिया ने सीएम योगी के समक्ष उठाया मुद्दा

जर्जर मार्ग से होकर गुजरना लोगों की मजबूरी बन चुका है। संबंधित विभागों को शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं होने पर लोगों में रोष बढ़ रहा था। इसे देखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने यह मामला उठाया था। मुख्यमंत्री मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर पहुंचे तो उन्होंने अधिकारियों को मार्ग बनाने के निर्देश दिए हैं।

सड़क के लिए बीस करोड़ रुपये हुए थे आवंटित

सतेंद्र सिसोदिया ने बाताया के दादरी से बिसाहड़ा, प्यावली, पिलखुआ मार्ग के चौड़ीकरण के लिए दो साल पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया गया था। मुख्यमंत्री ने अब इस पर सहमति दे दी है। बीस करोड़ रुपये आवंटित हो गए हैं। कुल मार्ग का निर्माण होने से साठ गांवों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ेंः Noida Clean Air Survey: नोएडा ने लगाई ऊंची छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में स्थापित किया नया कीर्तिमान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर