Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Greater Noida: निराला एक्सपायर अपार्टमेंट में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, एक साल पहले छोड़कर जा चुकी है पत्नी

Greater Noida Man Suicide ग्रेटर नोएडा के निराला एक्सपायर अपार्टमेंट में एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में पंखे से काफी घंटें तक लटका रहा। शख्स की पत्नी एक साल पहले छोड़कर चली गई थी उसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 08 Sep 2024 11:44 PM (IST)
Hero Image
निराला एक्सपायर अपार्टमेंट में युवक ने फांसी लगाकर दी जान।

जेएनएन, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के निराला एक्सपायर अपार्टमेंट में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक फ्लैट में तीन-चार लोगों के साथ रहता था, उनमें एक वेटरनरी डॉक्टर भी शामिल है।

मृतक कोलकाता का रहने वाला था। वेटरनरी डॉक्टर की पत्नी के अनुसार, युवक की पत्नी एक साल कहीं चली गई थी, जिसके बाद से वह तनाव में रहता था। रविवार सुबह जब फ्लैट में रहने वाले तीन साथी अपने क्लीनिक में जाने के लिए निकले तो उन्होंने उस कर्मचारी का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद सभी अपने क्लीनिक चले गए। उन्हें लगा कि शायद कर्मचारी सो रहा होगा। जब वह शाम को लौटे तो दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने वेटरनरी डॉक्टर को बुलाया। उन्होंने देखा कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उसने आत्महत्या कब की, इस बारे में पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा।