Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Crime: 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे दो पक्षों में बहस के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति की मौत

नोएडा के सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे दो पक्षों के बीच विवाद को लेकर गोली चल गई जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश में तीन टीमों को लगाया है। दोनों पक्षों के बीच संपत्ति विवाद में गोली चलना सामने आया है।

By Munish Kumar Sharma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 16 Sep 2024 09:42 AM (IST)
Hero Image
नवेंन्द्र की गोली मारकर हुई हत्या के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। फोटो- जागरण

जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे दो पक्षों में बहस के दौरान गोली चल गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तीन टीम आरोपितों की तलाश में जुटी हैं।

दोनों पक्षों के बीच संपत्ति विवाद में गोली चलना सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि गाजियाबाद खोड़ा व हाल पता सेक्टर 92 के नवेंन्द्र कुमार झा का खोड़ा के व्यक्ति से विवाद चल रहा है।

बहस के दौरान गरमा गया मामला

विवाद सेक्टर 82 की एक संपत्ति को लेकर चल रहा था। इसी के सिलसिले में दोनों पक्ष रविवार शाम 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे मिले थे। यहां दोनों पक्षों के बीच बहस हो रही थी। बहस के दौरान मामला गरमा गया। इसी बीच नवेंन्द्र कुमार झा के सिर में गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें-

आरोपितों की तलाश में लगी टीम

डीसीपी ने बताया कि आरोपितों की तलाश में तीन टीम को लगाया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। घटना के दौरान कौन कौन मौजूद था। फुटेज से आरोपितों की पहचान की जा सके और भागे हुए आरोपितों को पकड़ा जा सके।

ये भी पढ़ें-

UP Crime: दोस्त ने कर डाला ऐसा कांड, मानसिक तनाव में आई 10वीं की छात्रा; अब थाने पहुंचा मामला

फ्लैट में शराब पार्टी: शिकायत के बाद युवती समेत नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर