Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी कर रहे व्यक्ति ने लगाई फांसी, जेब में मिला सुसाइड नोट

ग्रेटर नोएडा में ठेकेदारी का काम करने वाले व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह करीब 20 सालों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी कर रहे थे। महेंद्र ठाकुर अपने परिवार के साथ ओमीक्रन सेक्टर में रह रहे थे। वह कानपुर के रहने वाले थे। उनकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 07 Jul 2024 10:11 AM (IST)
Hero Image
ठेकेदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ठेकेदारी कर रहे एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कानपुर के रहने वाले महेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग में पिछले करीब 20 सालों से ठेकेदारी कर रहे थे।

शनिवार देर शाम को महेंद्र ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेंद्र ठाकुर लंबे समय से अपने परिवार के साथ ओमीक्रन सेक्टर में रह रहे थे। उनकी जिले में काफी जान पहचान थी। पुलिस सूत्रों की माने तो उनकी जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसे पुलिस के आलाधिकारियों ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

20 साल से कर रहे थे जिले में ठेकेदारी

महेंद्र ठाकुर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के हॉर्टिकल्चर विभाग में तकरीबन 20 साल से ठेकेदारी कर रहे थे। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र ठाकुर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस के आलाअधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें