Move to Jagran APP

UP RERA: अब अपना घर का सपना हो सकता है पूरा! रेरा में 10 महीने में 220 परियोजनाओं का होगा रजिस्ट्रेशन

UP RERA News अब उत्तर प्रदेश में घर बनाने का सपना सच होने वाला है। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण में करीब दस महीने के दौरान 220 नई परियोजनाओं पंजीकृत हुई हैं। सबसे बड़ी बात इनमें से 144 नई परियोजनाएं एनसीआर के बाहरी जिलों में पंजीकृत हुई हैं। इससे पहले 7198 करोड़ की 37 परियोजनाओं के लिए रेरा ने पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए।

By Arvind Mishra Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 23 Oct 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
Noida News: रेरा में पंजीकृत 220 परियोजनाओं में 144 एनसीआर से बाहरी जिलों की हैं। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एनसीआर से बाहर रियल एस्टेट परियोजनाएं तेजी से पैर पसार रही हैं। उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA News) में करीब दस माह के दौरान पंजीकृत हुई 220 नई परियोजनाओं में से अधिकतर एनसीआर से बाहरी जिलों में है।

एनसीआर की पंजीकृत 76 नई परियोजनाओं के सापेक्ष इससे बाहर जिलों के लिए 144 नई परियोजनाएं पंजीकृत हुई हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में ग्रुप हाउसिंग का चलन बढ़ रहा है।

पंजीकृत परियोजनाओं में 65 प्रतिशत एनसीआर से बाहर

रेरा में 2023 में 190 व 2022 में 215 नई परियोजनाएं पंजीकृत हुई थीं, लेकिन इस साल जनवरी से अक्टूबर मध्य तक 220 परियोजनाएं पंजीकृत हो चुकी है। इसमें खास बात है कि पंजीकृत परियोजनाओं में 65 प्रतिशत एनसीआर से बाहर के जिलों में हैं।

इसमें मथुरा, अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ शामिल हैं। जबकि एनसीआर में पंजीकृत 35 परियोजनाएं गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मेरठ जिले की हैं।

RERA की परियोजनाओं से आम लोगों को मिलेगी राहत। फाइल फोटो

रेरा में परियोजनाओं के पंजीकरण, क्यूआर कोड, प्रोजेक्ट कलेक्शन खाता आदि जानकारी रेरा पोर्टल पर दर्ज होने से पारदर्शिता, विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है।

अब तक 3756 परियोजनाएं हो चुकी हैं पंजीकृत

रेरा में आवासीय, व्यवसायिक और मिश्रित वर्ग की पंजीकृत कुल 3,756 परियोजनाएं पंजीकृत हुई हैं। एनसीआर के आठ जिलों में 1,701 व प्रदेश के अन्य जिलों में 2,055 परियोजनाएं हैं।

लगभग 1,210 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर ओसी व सीसी प्राप्त हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर में लगभग 1015, लखनऊ में लगभग 780, गाजियाबाद में लगभग 470 परियोजनाएं पंजीकृत हो चुकी हैं।

रेरा अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी का कहना है कि प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र निरंतर विकास कर रहा है। आने वाले समय में प्रदेश में और अधिक परियोजनाओं का पंजीयन संभव होगा।

रियल एस्टेट सेक्टर अधिक सुदृढ़ और नियमित बनेगा। रेरा पोर्टल पर उपलब्ध परियोजना की जानकारी से उनका सत्यापन करने से लोगों को अपने लिए सही परियोजना का चयन करना आसान होगा।

 प्रदेश भर में परियोजनाओं के लिए 37 पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी

UP Rera उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण रेरा ने सितंबर में प्रदेश भर में परियोजनाओं के लिए 37 पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी किए थे। सितंबर में यह अब तक जारी हुए पंजीकरण प्रमाण पत्र में सबसे अधिक मात्रा में है।

बताया गया है कि इसमें 27 परियोजनाएं आवासीय हैं, 7 परियोजनाएं व्यवसायिक व तीन मिश्रित श्रेणी की हैं। बता दें रेरा में अब तक कुल 3745 परियोजनाओं का पंजीकरण हो चुका है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: नोएडा में सुपरटेक के प्रोजेक्ट में प्लॉटों की रजिस्ट्री हुई शुरू, 600 से ज्यादा लोगों को मिलेगा मालिकाना हक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।