Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

घर से नाराज होकर निकले 8वीं के छात्र, नोएडा के उत्तराखंड स्कूल से लापता; 500 CCTV फुटेज चेक कर दिल्ली में खोज निकाला

Noida Crime News नोएडा के एक स्कूल से दो छात्र लापता हो गए। दोनों घर से नाराज होकर निकले थे। घर न पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने पांच टीमें लगाईं और 500 से ज्यादा सीसीटीवी चेक किए तब जाकर उनकी जानकारी मिली। उन्हें आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। नोएडा पुलिस को दिल्ली पुलिस की भी मदद लेने पड़ी थी।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 08 Sep 2024 10:40 PM (IST)
Hero Image
घर से नाराज होकर निकले 8वीं के छात्र, नोएडा के उत्तराखंड स्कूल से लापता।

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा की सेक्टर-58 थाना पुलिस टीम ने सेक्टर-56 स्थित उत्तराखंड स्कूल से लापता हुए कक्षा आठवीं के दोनों छात्रों को शनिवार को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों छात्र लापता हुए थे। 500 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाल पांच टीम दोनों बच्चों तक पहुंचीं।

पुलिस कमिश्नर ने टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि स्वजन की शिकायत पर पांच टीम बच्चों की तलाश में जुटी थी।

पैदल जाते हुए दिखे

शुरुआती जांच में दोनों बच्चे स्कूल से ई-रिक्शा से जाते हुए दिखे थे। फिर खोड़ा में एक अस्पताल के पास उतर गए थे। वहां से पैदल गाजीपुर मंडी की ओर जाते हुए दिखे थे।

दिल्ली पुलिस से मांगा सहयोग

इसके बाद दिल्ली पुलिस को सूचना देकर सहयोग मांगा गया था। प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी में बच्चों को खेलते हुए देखा गया था। इससे स्पष्ट था कि बच्चे नाराज होकर निकले हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन व चौराहों पर लगे लगभग 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक किया।

सादा कपड़ों में पुलिस को लगाया

इन सभी जगहों पर सादे वस्त्रों में पुलिस टीम को लगाया गया था। जिससे बच्चे पुलिस को देखकर छिप न जाएं। बच्चों को बरामद करने के लिए पोस्टर भी लगवाए गए थे। पुलिस को दोनों बच्चे आनंद विहार स्टेशन पर मिल गए।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर