Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों के लिए खुशखबरी! एक्वा लाइन की फास्ट मेट्रो पर NMRC ने लिया ये फैसला

फास्ट मेट्रो नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर पड़ने वाले सेक्टर-144 सेक्टर-145 सेक्टर-146 और सेक्टर-147 स्टेशन नहीं रुकती थी। इस शुरुआत शहरवासियों की मांग पर अगस्त में की गई थी। अब लोगों की मांग पर फास्ट मेट्रो का हर स्टेशनों पर रोकने का फैसला किया गया। बाकी मेट्रो अपने सामान्य से चलेंगी जबकि इनके अंतराल में बदलाव किए गए है।

By Kundan Tiwari Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Mon, 11 Mar 2024 07:59 PM (IST)
Hero Image
अब एक्वा लाइन के सभी स्टेशनों पर रुकेगी फास्ट मेट्रो

जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच सार्वजनिक वाहन के रूप में एक्वा लाइन पर अब सभी स्टेशनों पर मेट्रो रुकेगी। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) प्रबंधन ने सभी स्टेशनों पर मेट्रो को रोकने का निर्णय लिया है।

दोबारा कराया जा रहा था ट्रायल

बता दें कि पीक आवर में सुबह आठ से 11 बजे और शाम पांच से आठ बजे तक एक्वा लाइन के स्टेशन 144, 145, 146, 147 पर सवारियां नहीं मिलने की वजह से एक्वा मेट्रो को रोकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कोविड काल के दौरान इसका ट्रायल शुरू किया गया था, लेकिन लोगों की आपत्तियां आने के बाद नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) द्वारा दोबारा से ट्रायल कराया जा रहा था, जिसमें यह देखा जा रहा था कि इन स्टेशनों पर सवारियां मिल रही है या नहीं।

ऐसे में ट्रायल खत्म होने के बाद नए नियम को लागू कर दिया गया है। निर्णय लिया गया कि फास्ट मेट्रो अब उन चारों स्टेशनों पर रुकेगी, जहां पहले नहीं रुकती थी। बाकी मेट्रो अपने सामान्य से चलेंगी, जबकि इनके अंतराल में बदलाव किए गए है।

शहरवासियों की मांग पर चलाई थी फास्ट मेट्रो

बता दें कि अगस्त 2021 में शहरवासियों की मांग पर फास्ट मेट्रो चलाई गई थी। यह मेट्रो नोएडा से ग्रेटर नोएडा मेट्रो रूट पर पड़ने वाले सेक्टर-144, सेक्टर-145, सेक्टर-146 और सेक्टर-147 स्टेशन नहीं रुकती थी। ऐसे में पीक आवर के समय अधिकांश लोग इसी में सफर करते थे। ताकि गंतव्य पर जल्द पहुंचा जा सके, लेकिन अब लोगों की मांग पर इसे सभी स्टेशनों पर रोका जाएगा।

सोमवार से शुक्रवार तक सुबह पीक आवर सुबह 8 से 11 बजे और 5 से 8 बजे तक यहीं मेट्रो 7 मिनट 30 सेकेंड के अंतराल पर मिलेगी। आफ पीक आवर में यह मेट्रो 10 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। शनिवार को पीक और नान पीक आवर में 10 मिनट-मिनट और रविवार को दोनों समय 15-15 मिनट के अंतराल पर मिलेगी।

सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का संचालन सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक होगा, जबकि रविवार को यह संचालन सुबह आठ से रात 11 बजे तक किया जाएगा। -डॉ. लोकेश एम, प्रबंध निदेशक, नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन।

यह भी पढ़ें- Noida Encounter: मुठभेड़ के बाद मदनगिरी गैंग के दो शातिर गिरफ्तार, कारों के शीशे तोड़कर चुरा लेते थे कीमती सामान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें