Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नवरात्र और दशहरा को लेकर नोएडा पुलिस ने जारी किया अलर्ट, पढ़ें पूरा अपडेट

Noida News Update नवरात्र और दशहरा के अवसर पर नोएडा पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिले के मंदिरों और पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान किसी भी तरह की दिक्कत न हो और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 04 Oct 2024 03:43 PM (IST)
Hero Image
Noida News: नोएडा पुलिस का अलर्ट नवरात्र और दशहरा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस नवरात्र ( Navratri 2024) व दशहरा (Dussehra 2024) को लेकर अलर्ट है। जिले के मंदिरों व पंडालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। त्योहार पर किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आए और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न हों।

तीनों जोन के सभी थानों में नवरात्र से पूर्व मंदिर प्रबंधन, पीस कमेटी और दुर्गा पूजा समिति पदाधिकारियों संग बैठक होने का सिलसिला जारी है। पुलिस अधिकारियों की ओर से मंदिर और आयोजन समिति के पदाधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की गई है।

सभी व्यवस्था बेहतर तरीके से करने और स्वयंसेवियों की मदद लेने पर भी जोर दिया गया है। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि साफ निर्देश हैं कि सभी जगहों पर प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग हो, वालंटियर तैनात रहें, अग्निशमन उपकरण संबंधी मानक पूरे हों।

कार्यक्रम की अनुमति होने जैसी बातों का विशेष ध्यान रहे। वहीं पुलिस की ओर से त्योहारों पर पुलिस गश्त के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।

मोबाइल चोरी और छिनैती पर विशेष नजर

पुलिस की ओर से कार्यक्रम के दौरान मोबाइल चोरी और छिनैती जैसी घटनाओं को रोकने पर विशेष जोर है। लोगों से भी अपील की गई है कि मोबाइल, पर्स, सोने की चैन जैसी कीमती चीजों का विशेष ध्यान रखें। घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

नवरात्र में बंद हों मांस-मदिरा की दुकानें

सामाजिक एवं सनातनी आस्था और सुरक्षा को ध्यान में रखकर नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिन तक मांस-मदिरा की दुकानें बंद रखी जाएं। ये मांग उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन व पुलिस आयुक्त से की है। जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि मंदिरों के आवागमन वाले मार्ग में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाए। यहां से आने-जाने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें: UP News: योगी जी... जेई और पटवारी मांग रहे हैं रिश्वत, किसान ने पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें