Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Traffic Advisory: नोएडा के इस रूट पर आज लग सकता है जाम, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Noida Traffic Advisory अगर आप नोएडा में रहते हैं और आज घर से बाहर कहीं शॉपिंग या घूमने के लिए जाने वाले हैं तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। दरअसल आज सेक्टर-19 बारातघर से विनायक अस्पताल सेक्टर-27 तक सीवर लाइन बिछाने जाने का कार्य किया जाना है। इसे लेकर यातायात पुलिस ने जाम से बचने को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

By Gaurav SharmaEdited By: Abhishek TiwariUpdated: Sun, 27 Aug 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
Noida Traffic Advisory: नोएडा के इस रूट पर आज लग सकता है जाम

नोएडा, जागरण संवाददाता। Noida Traffic Advisory : सीवर लाइन बिछाने और पाेल बदलने के कार्य के चलते यातायात पुलिस ने जाम से बचने को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

यातायात पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देश में बताया गया है कि रविवार से नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-19 बारातघर से विनायक अस्पताल सेक्टर-27 तक सीवर लाइन बिछाने जाने का कार्य किया जाना है।

भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

इसे ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशन सेक्टर-18 से विनायक अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी/मध्यम वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा विनायक अस्पताल से कैंब्रिज स्कूल तिराहा तक कार्य पूरा होने के बाद कैंब्रिज स्कूल तिराहा से राय रेजीडेंसी चौक तक जाने वाले मार्ग पर यातायात आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं डीएनडी टोल से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर पोल से लाइट बदलने का कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। इस कार्य के चलते सभी वाहनों का डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर उतरने वाले लूप पर यातायात का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इस दौरान डीएनडी से चिल्ला रेड लाईट होकर मयूर विहार दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात आश्रम की ओर से आकर डीएनडी टोल से मयूर विहार की ओर जाने वाले मार्ग से जा सकेगा। डीएनडी से सेक्टर 15, 15ए, नोएडा शहर क्षेत्र जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक जाकर चौक से बांये मुड़कर डीएससी रोड से जा सकेगा।

डीएनडी से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाला यातायात डीएनडी टोल से रजनीगंधा चौक से यू-टर्न लेकर सेक्टर-16ए उतरने वाले लूप से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेगा। डीएनडी से रजनीगंधा अंडरपास होकर जाने वाला यातायात जा सकेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर