Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yamuna Expressway से गुजरने वालों को फिलहाल राहत, टोल दर बढ़ोतरी का आदेश नहीं हुआ लागू

यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि का आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है जिससे वाहन चालकों को कुछ दिन और राहत मिल सकती है। एक्सप्रेस वे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक टोल दर वृद्धि के लिए प्राधिकरण का आदेश मिलने का इंतजार कर रही है। बता दें यमुना प्राधिकरण ने एक अक्टूबर से टोल की दरों में 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

By Arvind Mishra Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 30 Sep 2024 09:27 PM (IST)
Hero Image
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला फिलहाल लागू नहीं।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दर में एक अक्टूबर से वृद्धि का आदेश यमुना प्राधिकरण की ओर से अभी तक जारी नहीं हुआ है। इससे एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि से वाहन चालकों को कुछ दिन और राहत मिल सकती है। एक्सप्रेस वे की संचालक कंपनी जेपी इंफ्राटेक टाेल दर वृद्धि के लिए प्राधिकरण का आदेश मिलने का इंतजार कर रही है।

यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने 82वीं बैठक में यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल दरों में वृद्धि का प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। टाेल दरों में वृद्धि को एक अक्टूबर से लागू करने पर स्वीकृति दी गई थी, लेकिन बोर्ड बैठक के इस निर्माण पर अभी तक यमुना प्राधिकरण की ओर से कार्यालय आदेश जारी नहीं हो पाया है। इसके चलते एक्सप्रेस वे पर एक अक्टूबर से टोल दरों में वृद्धि की संभावना कम है।

टोल दरों में वृद्धि का आदेश अभी लागू नहीं

यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा प्रबंधक जेके शर्मा का कहना है कि टोल दरों में वृद्धि का आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आदेश प्राप्त होने पर टोल दरों में वृद्धि लागू हो जाएगी।

टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

यमुना प्राधिकरण बोर्ड के फैसले के तहत यमुना एक्सप्रेस वे की टोल दरों में पांच प्रतिशत से लेकर 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है। नई दरें लागू होने के बाद ग्रेटर नोएडा से आगरा तक कार से टोल शुल्क 430 रुपये से बढ़कर 487 रुपये हो जाएगा। बस ट्रक आदि के लिए 1400 रुपये से बढ़कर 1543 रुपये हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ने कारोबार और रोजगार के नए द्वार खोले: राज्य सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सिंह वत्स

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें