Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida News: नोएडावासियों को अब कूड़े से मिलेगी निजात, 29 करोड़ के खर्चे से होगा निपटारा

Noida News नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें कूड़े की समस्या से जल्द छुटकारा मिलने वाला है। प्राधिकरण इसके लिए 29 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। लखनावली डंपिंग साइट पर प्लांट लगाया गया है। अस्थायी डंपिंग साइट पर जमा कूड़े के पहाड़ का निस्तारण का काम 12 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। कंपनी को 15 महने का समय दिया गया है।

By Arpit Tripathi Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 09 Oct 2024 10:15 AM (IST)
Hero Image
Noida Authority: 12 अक्टूबर से शुरू होगा कूड़े का निस्तारण। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। लखनावली गांव के पास स्थित अस्थायी डंपिंग साइट पर जमा कूड़े के पहाड़ का निस्तारण 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। चयनित कंपनी भूमि ग्रीन एनर्जी ने साइट पर प्लांट स्थापित कर दिया है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कंपनी को 15 माह का समय दिया गया है। इस पर प्राधिकरण 29 करोड़ रुपये खर्च करेगा। अस्तौली स्थित डंपिंग साइट के चालू न होने तक यहीं पर कूड़ा डाला जाएगा।

लखनावली गांव के डंपिंग साइट पर डाला जा रहा कूड़ा

लखनावली गांव के डंपिंग साइट पर शहर का गीला व कूड़ा सूखा पिछले कई वर्षों से डाला जा रहा है। वर्तमान में करीब चार लाख मीट्रिक टन कूड़ा जमा है। आबादी के नजदीक होने की वजह से लखनावली, मलकपुर, मुबारकपुर आदि गांवों के अलावा सीआरपीएफ, सीआईएसएफ व आईटीबीपी कैंप में रहने वाले जवानों को भी परेशानी होती है।

कूड़े का निस्तारण 12 अक्टूबर से होगा शुरू 

इस मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद प्राधिकरण ने कूड़े को स्थायी रूप से हटाकर इस क्षेत्र को स्वच्छ व हरा भरा बनाने का निर्णय लिया। इसके लिए भूमि ग्रीन एनर्जी नामक कंपनी का चयन किया गया है। कंपनी को 15 माह में छह लाख मीट्रिक टन कूड़ा निस्तारित करना होगा।

ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि लखनावली डंपिंग साइट कूड़े का निस्तारण 12 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। कंपनी ने प्लांट लगा दिया है। कंपनी को 15 महीने का समय दिया गया है। वैज्ञानिक तरीके से कूड़े का निस्तारण किया जाएगा। कूड़े हटाने के बाद इस स्थान का सुंदरीकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

Noida Flat Buyers: नोएडा में अब फ्लैट खरीदारों की बढ़ी नई टेंशन, फ्लैट खरीदने के दौरान लगेगा अतिरिक्त शुल्क

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें