Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नोएडा पुलिस का बयान, चूहे को मारने को लेकर नहीं हुई जैनरुद्दीन की गिरफ्तारी; सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह

नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि चूहे को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Tue, 25 Jul 2023 07:27 AM (IST)
Hero Image
नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

नोएडा, जागरण डिजिटल टीम। नोएडा में बाइक से कुचलकर चूहे को मारने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि चूहे को मारने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठ फैलाया जा रहा है। 

नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर पोस्ट कर बताया कि आरोपी बिरयानी की दुकान चलाता है। दुकान में पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद शांतिभंग के आरोप में शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि दुकान में हुए विवाद के बाद आरोपी को समझाया गया था, लेकिन वह नहीं माना। आखिर में पुलिस को उसे गिरफ्तार ही करना पड़ा। इस घटना को चूहे के मारने से लेकर नहीं जोड़ना चाहिए।  

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर