Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Weather: लू से बुरा हाल, उमस ने किया बेहाल; IMD ने किया रेड अलर्ट जारी

मई में अत्यधिक नमी और तापमान के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक हीट वेव (लू) का प्रकोप बना रहेगा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान के साथ वातावरण की आर्द्रता (नमी) अधिक रही। इसी कारण लोगों में गर्मी से बेचैनी अधिक रही।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sun, 26 May 2024 08:44 AM (IST)
Hero Image
Noida Weather: लू से बुरा हाल, उमस ने किया बेहाल।

जागरण संवाददाता, नोएडा। मई में अत्यधिक नमी और तापमान के कारण बढ़ी उमस ने लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। फिलहाल गर्मी से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक हीट वेव (लू) का प्रकोप बना रहेगा। शनिवार को भी अधिकतम तापमान के साथ वातावरण की आर्द्रता (नमी) अधिक रही।

इसी कारण लोगों में गर्मी से बेचैनी अधिक रही। अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को सुबह नौ बजे से हुई तेज धूप में निकलने के दौरान लोग धूप से बचने का प्रयास करते दिखे। दिहाड़ी कामगार धूप में काम करने से हुई थकान के बाद बीच-बीच में छांव वाली जगह पर खड़े होकर धूप से आराम करते रहे।

शासन स्तर से भी भले कामगारों से दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच कड़ी धूप में काम नहीं लेने की एडवाइजरी जारी की गई, लेकिन ठेकेदारों पर इसका असर नहीं हो रहा है। गर्मी, लू और उमस की मार के बीच प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पूरे दिन लू चलने की संभावना है। इसलिए घरों से निकलते वक्त सावधानी बरते। दोपहर 12 से लेकर शाम चार बजे तक खुले में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। सूती और हल्के रंगों के ढीले कपड़े पहनने को कहा गया है।