Move to Jagran APP

नोएडा से अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ जानें में नहीं होगी परेशानी, त्योहार को लेकर चलेंगी अतिरिक्त बसें

नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम नारायण पांडे ने बताया कि दीपावली छठ व अन्य त्योहारों के मद्देनजर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 29 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक बसों के फेरे 40 प्रतिशत बढ़ाए जाएंगें। नोएडा डिपो से 16 रूट पर बसें चलतीं हैं। कोटद्वार मुरादाबाद बरेली लखनऊ हरिद्वार देहरादून आगरा कासगंज बदायूं रुद्रपुर व अन्य रूट पर बसों का संचालन किया जाता है।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Sun, 27 Oct 2024 10:31 PM (IST)
Hero Image
नोएडा से अयोध्या, प्रयागराज और लखनऊ जानें में नहीं होगी परेशानी।
जितेंद्र सिंह, ग्रेटर नोएडा। त्योहारों पर घर जाने के लिए यदि आपको ट्रेन में टिकट न मिला हो तो निराश होने की जरूरत नहीं है। नोएडा डिपो की ओर से त्योहारों पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए लंबी दूरी की बसें चलाई जाएंगीं। त्योहारों पर नोएडा डिपो से अयोध्या व प्रयागराज के लिए बसें चलाई जाएंगीं। अभी लंबी दूरी के लिए नोएडा डिपो से सिर्फ एक बस लखनऊ के लिए जाती है। लखनऊ के लिए त्योहारों पर दो और बस चलाई जाएंगी।

नोएडा डिपो से 40 प्रतिशत बढ़ाए जाएंगें बसों के फेरे

नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक श्याम नारायण पांडे ने बताया कि दीपावली, छठ व अन्य त्योहारों के मद्देनजर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 29 अक्टूबर से लेकर 10 नवंबर तक बसों के फेरे 40 प्रतिशत बढ़ाए जाएंगें। नोएडा डिपो से 16 रूट पर बसें चलतीं हैं। कोटद्वार, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, हरिद्वार, देहरादून, आगरा, कासगंज, बदायूं, रुद्रपुर व अन्य रूट पर बसों का संचालन किया जाता है। त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा डिपो से भी एक अतिरिक्त फेरा बढ़ाया जाएगा

ग्रेटर नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रूटों पर चलने वाली बसों का एक फेरा अतिरिक्त बढ़ाया जाएगा। यात्री मिलने पर कानपुर व अन्य रूटों पर बसें चलाई जाएंगीं।

18 रूट पर चलती है बसें

ग्रेटर नोएडा डिपो द्वारा 18 रूटों पर बसों का संचालन किया जाता है। मुरादाबाद, बरेली, बदायूं, आगरा, कासगंज, कायमगंज, अलीगढ़ व अन्य रूटों पर ग्रेटर नोएडा डिपो से बसों का संचालन किया जाता है।

त्योहारों पर यात्री मिलने पर नोएडा डिपो से अयोध्या व प्रयागराज तक बसें चलाई जाएंगीं। यात्रियाें की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। - मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा क्षेत्र

त्योहारों से पहले सज गया बाजार

दीपावली और धनतेरस पर ग्राहकों को खरीदारी करने के लिए बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। बर्तनों के व्यापारियों ने चम्मच, लौटे, कटोरी, थाली और अन्य सामान से दुकानों को भर लिया है। त्योहारी सीजन में घर को रोशनी से जगमग करने के लिए पानी से जलने वाले दीये भी बाजार में आ चुके हैं। वहीं, सर्राफा व्यापारियों को भी इस बार सोने-चांदी के बाजार में जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है। लिहाजा, हीरे और सोने-चांदी के आभूषण अलग-अलग डिजाइन में तैयार किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- Diwali 2024: दीवाली पर महंगाई से आम लोगों को राहत! इन जगहों पर मिलेगी सस्ती दाल, चावल और प्याज

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।