Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Crime: म्यूजिक सिखाने आया ट्यूटर 10 साल की मासूम को दिखा रहा था गंदी वीडियो, जब मां ने देखा तो...

नोएडा (Noida News) से एक ऐसी खबर सामने आई है। जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। यहां पर संगीत सिखाने आने वाला एक म्यूजिक टीचर ने ऐसी शर्मनाक हरकत की है। जिसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल 10 साल की बच्ची को वह लैपटॉप में पोर्न दिखा रहा था। यह सब देख उसकी मां सदमे में आ गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 03 Jul 2024 08:45 PM (IST)
Hero Image
Noida Crime: संगीत सिखाने आया ट्यूटर बच्ची को दिखा रहा था अश्नील वीडियो। प्रतीकात्मक फोटो

गौरव भारद्वाज, नोएडा। कोतवाली फेज-तीन क्षेत्र में गुरु और शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। संगीत सिखाने आए ट्यूटर ने 10 वर्षीय बच्ची को लैपटॉप में आनलाइन पोर्न वीडियो दिखाना शुरू कर दिया। लैपटॉप में बेटी को पोर्न वीडियो देख मां सदमे में आ गई।

आरोपी दिल्ली से नोएडा आता था म्यूजिक सिखाने

बच्ची से पूछने पर जब ट्यूटर का नाम आया तो मां ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी चौखंडी के निकट एक सोसायटी की महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दिल्ली के तुर्कमान गेट का सैमुअल अनुराग करीब एक वर्ष से उनके घर पर 10 वर्षीय बच्ची को म्यूजिक सिखाने आता था।

हैवान बच्ची को म्यूजिक सिखाता तो उसे लैपटॉप में दिखाता पोर्न

सप्ताह में दो दिन म्यूजिक सिखाने के लिए 3200 रुपये प्रतिमाह लेता था। पीड़ित महिला का कहना है कि वह गृहणी हैं, जबकि पति साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। जब सैमुअल घर पर बच्ची को म्यूजिक सिखाता तो उसे लैपटॉप में ऑनलाइन पोर्न वीडियो भी दिखाता था। बुधवार को जब बच्ची लैपटॉप में पोर्न देख रही थी तो मां की नजर अचानक लैपटॉप की स्क्रीन पर पड़ी। यह देख मां हैरान रह गई।

लैपटॉप को बंद करते हुए कुछ देर तक बच्ची की मां घबरा गई। बच्ची से जब पोर्न वीडियो के बारे में पूछा तो उसने बताया कि म्यूजिक सिखाने वाले शिक्षक जब उसे म्यूजिक सिखाते हैं तो बीच-बीच में पोर्न वीडियो भी दिखाते हैं। सेंट्रल जोन की एसीपी प्रथम दीक्षा सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज (Noida Police) करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही बच्ची के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए जाएंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Hathras Stampede: हाथरस हादसे में दादरी की दो महिलाएं भी हुईं घायल, आईसीयू में भर्ती; देखरेख के लिए एक टीम गठित

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें