Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Noida Murder Case: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड दो गिरफ्तार, मुख्य शूटर नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे; खौफनाक थी वारदात

नोएडा के सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास प्रापर्टी डीलर नवेंद्र कुमार झा की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुद्ध तिराहा सर्विस रोड से राजेश कुमार और शक्ति कुमार गिरि को पकड़ा है। हत्या करने वाले दो शूटर और अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस की छह टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।

By Munish Kumar Sharma Edited By: Kapil Kumar Updated: Tue, 17 Sep 2024 11:17 PM (IST)
Hero Image
प्रॉपर्टी डीलर नवेंद्र कुमार झा की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार। जागरण फोटो

जागरण संवाददाता, नोएडा। Noida Murder Case नोएडा में सेक्टर 142 थाना पुलिस टीम ने सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास हुई प्रॉपर्टी डीलर नवेंद्र कुमार झा की हत्या कराने में शामिल दो आरोपितों को मंगलवार को बुद्ध तिराहा सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। हत्या करने वाले दो शूटर व अन्य आरोपितों को पकड़ने में पुलिस की छह टीम खाली हाथ हैं।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि सेक्टर 142 थाना पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से कार्रवाई करते हुए घटना के षडयंत्र में शामिल फरार आरोपित राजेश कुमार व शक्ति कुमार गिरि कोे बुद्ध तिराहा सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया।

आरोपितों ने पूछताछ में बातया कि नवेंद्र कुमार झा का नीरज गुप्ता, उसके भाई राजेश गुप्ता व शक्ति कुमार से बी ब्लाक फेस दो स्थित संपत्ति का विवाद चल रहा था। ना तो नवेंद्र मकान खाली कर रहा था और ना ही दो करोड़ रुपये दे रहा था। इस कारण उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई थी।

इसी विवाद को सुलझाने के बहाने बुलाकर सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के पास वार्ता करते समय दो शूटरों से नवेंद्र की गोली मारकर हत्या करवा दी थी। दोनों आरोपितों पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर