Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Greater Noida: रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 150 गोलियां चलीं; चार लोग घायल

Greater Noida News ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर कहासुनी हुई फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों के साथ गोली चल गईं। इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:57 PM (IST)
Hero Image
रास्ते के विवाद को लेकर चली गोलियां।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। थोड़ी देर कहासुनी हुई, फिर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडों के साथ गोली चल गईं।

इसमें एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मामला रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोयरा का है। जहां दो पक्षों में खड़ंजा लगाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट में करीब 150 राउंड गोलियां चली। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।

घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गांव के रहने वाले भीष्म पाल और सुनील के मध्य खड़ंजे के विवाद को लेकर फायरिंग व मारपीट की गई। इसमें एक 14 वर्षीय बच्चा पत्थर लगने से चोटिल हो गया। उस दौरान वह बच्चा वहां खड़ा हुआ था।

राम सिंह (70) घायल हुए हैं, जिनको उपचार हेतु निजी अस्पताल भेजा गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है। अभियोग पंजीकृत कर तीन अभियुक्त भीष्मपाल, राजपाल रिंकू को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें