Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hathras Stampede: हाथरस हादसे में दादरी की दो महिलाएं भी हुईं घायल, आईसीयू में भर्ती; देखरेख के लिए एक टीम गठित

Hathras Satsang Stampede हाथरस में भोले बाबा कीसत्संग में हुई भगदड़ में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। जान गंवाने वालों ज्यादा में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर के दादरी की दो महिलाएं भी शामिल हैं। जिनका इलाज सेक्टर-39 जिला अस्पताल में हो रहा है। दोनों की देखरेख करने के लिए एक टीम गठित है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 03 Jul 2024 07:58 PM (IST)
Hero Image
Hathras Satsang Accident: हाथरस हादसे में घायल जिला अस्पताल के आइसीयू में भर्ती।

 मोहम्मद बिलाल, नोएडा। हाथरस हादसे में घायल दादरी की दो महिलाओं को बुधवार शाम करीब पांच बजे सेक्टर-39 जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन दो महिलाओं को भर्ती कराया गया है, उनमें अनीता (50) और बबीता (30) शामिल है। दोनों महिलाओं को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल लाया गया।

महिलाओं के साथ परिजन भी थे साथ

इन महिलाओं के साथ उनके स्वजन भी अस्पताल पहुंचे। अनिता को बदन में दर्द की शिकायत थी। डॉक्टरों ने इलाज से पूर्व रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड जांच, एक्सर-रे, ईसीजी जांच कराई। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। वहीं बबिता की डाक्टरों ने रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड जांच, एक्सर-रे, ईसीजी जांच कराई। जांच रिपोर्ट सामान्य आई है।

आईसीयू-तीन में भर्ती कर हो रहा इलाज 

दोनों महिलाओं को एहतियातन अस्पताल परिसर के इमरजेंसी में बने आईसीयू-3 में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों की टीम महिलाओं का इलाज कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डा. रेनू अग्रवाल का कहना है कि घायल महिलाओं की देखरेख में एक टीम लगाई है।

महिलाओं की हालत सामान्य है। हाथरस प्रशासन की टीम ने अस्पताल से मदद के लिए अबतक कोई संपर्क नहीं किया है। वहीं सीएमओ गौतमबुद्धनगर डा. सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि हाथरस प्रशासन ने डॉक्टर और एंबुलेंस के संबंध में संपर्क नहीं किया है और न जिले से कोई टीम भेजी गई है।

यह भी पढ़ें: पहले पी शराब फिर ऑन ड्यूटी मचाया हुड़दंग, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल; अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें